हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत परिषद लिमिटेड पेंशनर फोरम कोटगढ़ खनेटी इकाई बैठक के लिए पहुंचे पदा
कोटगढ़ में विद्युत परिषद के पेंशनरों ने सरकार की कार्यप्रणाली पर जताया रोष
बैठक में 80 वर्ष पूरे कर चुके पेंशनरों को नवाजा
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। विद्युत विभाग की ओर से लगाए जा रहे स्मार्ट मीटर को लेकर पेंशनरों ने मोर्चा खोल दिया है। स्मार्ट मीटर लगने से उपभोक्ता और बोर्ड पर सबसे ज्यादा असर पड़ेगा। पेंशनरों ने लंबित मांगें पूरी न होने पर भी रोष जताया है।
मंगलवार को हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत परिषद लिमिटेड पेंशनर फोरम कोटगढ़ खनेटी इकाई की बैठक कोटगढ़ में हुई। बैठक की अध्यक्षता लोभा राम ने की। बैठक में अलग-अलग मुद्दों पर मंथन किया गया। बैठक में 80 वर्ष पूर्ण कर चुके पेंशनरों को सम्मानित भी किया गया। बैठक में लंबित मांगें पूरी न होने पर रोष जताया गया। बैठक में विद्युत बोर्ड में पुरानी पेंशन बहाली की मांग जोरशोर से उठी। बैठक में विद्युत बोर्ड की ओर से स्मार्ट मीटर लगाने पर भी कड़ा रोष प्रकट किया गया। उन्होंने कहा कि इसका सीधा असर उपभोक्ता और बोर्ड पर पड़ेगा, क्योंकि इसका मूल्य एवं लगाने का व्यय अधिक होने के कारण परिस्थिति के अनुकूल नामुमकिन है। बैठक में पेंशनरों ने सरकार से मांग की कि पेंशनरों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर समाधान करें। वहीं स्मार्ट मीटर लगाने की प्रक्रिया पर भी विचार-विमर्श करें।
इस मौके पर पेंशनर फोरम कोटगढ़-खनेटी इकाई के पदाधिकारी सालिग राम, दीना नाथ, प्रकाश चंद, मोहर सिंह, लोभ राम, सुंदर सिंह सहित कई सदस्य मौजूद रहे।