फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोपा पंचायत के थाच में दो भाइयों का मकान जलकर राख

विज्ञापन
रोपा पंचायत के थाच में दो भाइयों का सामुहिक मकान जलकर राख - फोटो : RAMPUR-HP
विज्ञापन
आनी(कुल्लू)। आनी विकास खंड की रोपा पंचायत के थाच गांव में शुक्रवार सुबह चार कमरों का दो मंजिला मकान आग की भेंट चढ़ गया। आग की इस घटना में गोशाला और स्टोर रूम जलकर राख हो गया। घटना की सूचना मिलते ही आनी फायर स्टेशन से फायर ब्रिगेड की गाड़ी और पुलिस दल मौके पर पहुंचा और आग पर काबू पा लिया, लेकिन तब तक मकान को आग ने पूरी तरह से अपनी गिरफ्त में ले लिया था। आग की इस घटना में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। आग लगने के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है।
विज्ञापन

रोपा पंचायत की प्रधान अन्नू ठाकुर ने कहा कि यह मकान थाच निवासी दो भाइयों जगदीश कुमार और श्याम सिंह पुत्र ताबे राम का सामूहिक था, जिसकी निचली मंजिल में गोशाला और ऊपरी मंजिल में स्टोर बनाया गया था। इसमें रखा सामान भी आग की भेंट चढ़ गया। गनीमत यह रही कि पशुधन को समय रहते बचा लिया गया था।
उधर, एसडीएम आनी कुलदीप सिंह पटियाल ने बताया कि आग पर समय रहते काबू पा लिया गया था और किसी प्रकार का जानी नुकसान नहीं हुआ है। जबकि नुकसान आकलन कर प्रभावित को नियमानुसार मुआवजा दे दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें