फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: दो पंचायतों को बस सेवा का इंतजार

विज्ञापन
विज्ञापन
. शिल्ली और गमोग पंचायत का बरसात के बाद से कटा संपर्क
विज्ञापन


ग्रामीण छोटे वाहनों में भारी भरकम किराया देकर कर रहे हैं सफर

संवाद न्यूज एजेंसी

नित्थर(कुल्लू)। निरमंड उपमंडल की शिल्ली और गमोग पंचायत के ग्रामीण छह महीने से बस सेवा का इंतजार कर रहे हैं। ग्रामीण निजी वाहनों में भारी भरकम किराया देकर सफर करने को मजबूर हैं। बरसात के दौरान दो पंचायतों के पांच गांवों को जोड़ने वाली सड़क जगह-जगह क्षतिग्रस्त हो गई थी, जिसे लोक निर्माण विभाग ने आज दिन तक दुरुस्त नहीं किया है। ग्रामीणों ने प्रदेश सरकार, जिला प्रशासन और लोक निर्माण विभाग से जल्द सड़क को बहाल कर बस सेवा चलाने की मांग उठाई है। पंचायत शिल्ली और गुमोग के कंडा, कुलथा, धारागई, कतमोर और ईश्वा गांवों के ग्रामीण छह महीने से बस सेवा ठप होने से परेशान हैं। भारी बरसात के बाद आज तक रामपुर से कंडा कतमोर के लिए चलने वाली बस छह महीने से बंद पड़ी है। यह बस रामपुर से कोयल बायल, नित्थर-दुराह होकर कंडा कतमोर के लिए चलती है। संपर्क सड़क बड़े वाहनों के लिए बहाल न होने के कारण ग्रामीणों को आवाजाही करने में परेशानी झेलनी पड़ रही हैं। सबसे अधिक परेशानी मरीजों को अस्पताल पहुंचाने में आ रही है। सड़क की हालत खस्ता बनी हुई है। सेब सीजन के दौरान भी बागवानों को सेब की फसल मंडी तक पहुंचाना मुश्किल हो गया था। सपंर्क सड़क की पांच तीखे मोड़ों पर भारी भूस्खलन हुआ है, जिस कारण बड़े वाहनों की आवाजाही नहीं हो पा रही। ग्रामीणों ने जल्द सड़क को दुरुस्त कर बस सेवा चलाने की मांग उठाई है।


बड़े वाहनों की आवाजाही न होने के कारण बस सेवा नहीं चल रही। जैसे ही सड़क बड़े वाहनों की आवाजाही के लिए बहाल होगी। बस सेवा शुरू कर दी जाएगी। स्वरूप दीवान, अड्डा प्रभारी, परिवहन निगम रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन



बांदल से कंडा कतमोर तक करीब पांच स्थानों पर सड़क टूटी हुई है। सड़क पर छोटे वाहनों की आवाजाही हो रही है। बड़े वाहनों की आवाजाही के लिए बहाल करने में समय लगेगा। अनिल, कनिष्ठ अभियंता, लोक निर्माण विभाग निरमंड
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें