फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: अटवाल-सोनू चिट्टा तस्कर गिरोह के दो गुर्गे गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अंतरराज्यीय गिरोह के अब तक 36 आरोपी सलाखों के पीछे
विज्ञापन

मनाली से पकड़ा का गिरोह का मुख्य सरगना लाकपा दोरजे

संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। रामपुर पुलिस की टीम ने अंतरराज्यीय अटवाल-सोनू चिट्टा तस्कर गिरोह के दो और गुर्गों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मंडी जिला के करसोग से जगत राम और जिला किन्नौर के मूरंग से निखिल को चिट्टा तस्करी मामले में पकड़ा है। दोनों अटवाल-सोनू चिट्टा तस्कर गिरोह से जुड़कर चिट्टे की सप्लाई करते थे। हाल ही में पुलिस ने कुल्लू जिला के मनाली से इस गिरोह के मुख्य सरगना लाकपा दोरजे को भी पकड़ा है। तीन मार्च को रामपुर पुलिस ने जिला मंडी के करसोग के शलोवा निवासी 32 वर्षीय सोहल लाल और इसकी पत्नी 25 वर्षीय गीता श्रेष्ट को 26.68 ग्राम चिट्टे के साथ पकड़ा था। दोनों के पूछताछ के बाद अटवाल-सोनू चिट्टा गिरोह का पर्दाफाश हुआ। इसके बाद पुलिस ने इस गिरोह से जुड़े सरगना समेत 34 लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने गिरोह से जुड़े आरोपियों को शिमला, मंडी, कुल्लू और पंजाब से गिरफ्तार किया। इससे खुलासा हुआ कि इस गिरोह के तार पंजाब से भी जुड़े हैं और पंजाब से चिट्टा आपूर्ति होता था, जिसे गिरोह से जुड़े आरोपी मंडी, कुल्लू और शिमला में बेचते थे। इसी मामले में आगे कार्रवाई करते हुए पुलिस ने अब किन्नौर जिले के मूरंग के गांव स्पीलो निवासी 30 वर्षीय निखिल नेगी और मंडी जिला के करसोग के बंथल निवासी 36 वर्षीय जगत राम को गिरफ्तार किया है। पुलिस को बैंक खातों की जांच से इन दोनों के चिट्टा गिरोह से जुड़े होने का पता चला। इसी आधार पर पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार किया। अभी तक इस गिरोह के जुड़े 36 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इसमें तीन महिलाएं और 2 आरोपी बाहरी राज्य पंजाब के रहने वाले हैं।
विज्ञापन

-डीएसपी रामपुर नरेश शर्मा ने बताया कि पुलिस ने बैंक खातों की जांच के बाद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस छानबीन में जुटी है। उन्होंने कहा कि नशा का कारोबार करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें