फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चट्टान खिसकने से कुपवी में दो मकान ध्वस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
चौपाल (रोहड़ू)। उपमंडल चौपाल की तहसील कुपवी की ग्राम पंचायत भालू में भारी बारिश ने कहर बरपा दिया है। रविवार शाम से लगातार हो रही भारी वर्षा से यहां दो मकान ढह गए हैं। दोनों घरों में करीब 50 कमरे थे। हादसे में पांच परिवार बेघर हो गए हैं।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार क्षेत्र में रविवार रात से लगातार बारिश हो रही थी। इसी दौरान रात को बड़ी चट्टान खिसक गई। इसकी चपेट में आने से दो मकान ढह गए हैं। यह मकान सुंदर सिंह पुत्र हरिराम, नेत्र सिंह और श्याम सिंह पुत्र सुंदर सिंह, जगमोहन पुत्र हरिराम, ज्ञान सिंह पुत्र हरिराम के बताए जा रहे हैं।
हादसे में मकान में रखा सारा सामान नष्ट हो गया है। हादसे के समय एक व्यक्ति घर में सो रहा था। उसके सिर और बाजू में चोटें आई हैं। प्रधान ग्राम पंचायत भालू दिनेश कुमार, उपप्रधान सुखविंदर सिंह, नंबरदार रमेश चौहान ने प्रशासन से प्रभावित परिवारों को मुआवजा प्रदान करने की मांग की है।
विज्ञापन

घायल की पहचान नरेश कुमार पुत्र श्याम सिंह के तौर पर हुई है। सूचना मिलते ही प्रशासन की टीम मौके के लिए रवाना हो गई है। तहसीलदार कुपवी राजेंद्र कुमार ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि घायल नरेश कुमार को पांच हजार रुपये बतौर फौरी राहत प्रदान किए गए हैं। जबकि प्रभावित परिवारों को भी राहत सामग्री पहुंचाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें