फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चलती गाड़ी पर पत्थर गिरने से कार हादसा, एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहड़ू। पुलिस थाना जुब्बल के अंतर्गत झाल्टा संपर्क मार्ग पर कटिंडा के समीप सोमवार सुबह
विज्ञापन

गाड़ी पर पत्थर गिरने से एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई है जबकि दूसरा गंभीर रूप घायल हैं। गाड़ी में दोनों भाई किसी काम से कहीं जा रहे थे, जब रास्ते में यह हादसा हो गया। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह करीब आठ बजे कार में सवार होकर दोनों भाई झाल्टा से हाटकोटी की ओर आ रहे थे। इसी बीच कटिंडा के समीप गाड़ी पर पहाड़ी से पत्थर गिर गया। इससे कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में लुढ़क गई। हादसे में दो सगे भाईयों में एक की मौके पर ही मौत हुई है। स्थानीय लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। पुलिस की टीम ने मौके पर ही पहुंचकर स्थानीय लोगों के सहयोग से हादसे में घायल व्यक्ति और शव को खाई से निकाला। घायल को व्यक्ति को सिविल अस्पताल रोहड़ू से प्राथमिक उपचार के बाद आईजीएमसी शिमला रेफर किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक के शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। मृतक की पहचान कुलदीप (33) पुत्र जगदीश गांव झाल्टा (जुब्बल) के रूप में हुई है। जबकि मंजीत पुत्र जगदीश गांव झाल्टा (जुब्बल) गंभीर रुप से घायल है। जिला प्रशासन की ओर से मृतक के परिजनों को दस हजार और घायल को पांच हजार रुपये की फौरी राहत दी है। भाजपा आईटी सेल के प्रदेश संयोजक चेतन बरागटा ने हादसे में शोक व्यक्त किया है। एएसपी सुनील नेगी ने बताया कि हादसे में एक व्यक्ति की मौत हुई है। जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें