फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौपाल में तीन सौ मीटर खाई में गिरी जीप, दो युवकों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
चौपाल(रोहड़ू)। उपमंडल मुख्यालय चौपाल से करीब 24 किलोमीटर दूर खादर मार्ग पर एक जीप करीब 300 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में दो युवकों की मौत हो गई है। इसमें एक मृतक युवक की पांच दिन पहले ही शादी हुई थी, ऐसे में हादसे से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट गया है। हादसे से क्षेत्र में मातम का माहौल है। दोनों युवक सेब की खाली पेटियां लेकर खादर गांव गए थे।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार सोमवार को जीप में सवार होकर दोनों युवक खादर से नेरवा की ओर जा रहे थे। इस बीच दलदल से भरी सड़क पर चालक के नियंत्रण खोने से जीप गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में एक युवक की मौके पर मौत हो गई है जबकि एक अन्य को गंभीर चोटें आई हैं। घायल युवक को प्राथमिक उपचार के बाद आईजीएमसी शिमला रेफर किया गया। मगर रास्ते में ही युवक ने दम तोड़ दिया।
मृतक युवक की पहचान अंकेश लथटा पुत्र रोशन लाल गांव किमा चंदरावली, डाकघर कैदी तहसील नेरवा पंकज शर्मा पुत्र मंगतराम शर्मा गांव शठावल डाकघर केदी तहसील नेरवा जिला शिमला के रूप में हुई है। एसएचओ चौपाल केवल सिंह ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। प्रशासन की ओर से तहसीलदार चौपाल उमेश शर्मा ने मृतक के परिजनों को दस-दस हजार रुपये की फौरी राहत प्रदान की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें