फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहा और नेरवा में सड़क हादसे, दो लोगों की मौत

विज्ञापन
नेरवा में शामठा -टिक्करी मार्ग पर ग्राम घुड़ती गांव के समीप दुर्घटनाग्रस्त कार - फोटो : RAMPUR-HP
विज्ञापन
ठियोग/नेरवा। ठियोग उपमंडल के देहा और नेरवा में दो अलग-अलग हादसों में दो लोगों की मौत हो गई है जबकि अन्य लोगों को गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस ने दोनों मामलों में केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार पहली घटना ठियोग उपमंडल के देहा क्षेत्र की है। यहां पर एक कार दुर्घटनाग्रस्त होकर 250 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में महिला की मौत हो गई जबकि तीन अन्य सवार घायल हो गए। सभी लोग एक ही परिवार के हैं। मृतक की पहचान अनु (40) पुत्री अजीत सिंह गांव पंढेर पोस्ट ऑफिस देहा के रूप में हुई है। घायलों में विक्रम (35) पुत्र अजीत सिंह, श्रुति (30) पत्नी विक्रम और रियांश पुत्र विक्रम सिंह शामिल हैं।
दुर्घटना उस समय हुई जब ये लोग देहा से अपने घर पंढेर की ओर रहे थे। इसी बीच घर से पहुंचने से कुछ दूर पहले कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। स्थानीय लोग हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे और घायलों को कड़ी मशक्कत के बाद सड़क तक पहुंचाया। इसके बाद घायलों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल ठियोग लाया गया। इसी बीच अनु ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

अन्य घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद शिमला आईजीएमसी रेफर किया गया है। दूसरा हादसा नेरवा के शामठा-टिक्करी मार्ग पर पेश आया, जहां घुड़ती गांव के समीप कार हादसे में एक युवक की मौत हो गई है। हादसा उस समय हुआ जब युवक शादी समारोह से लौट रहा था। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्जकर घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान विक्रम (32) पुत्र पद्म सिंह गांव धनाड़ा तहसील नेरवा के रूप में हुई है।
हादसे के समय युवक अकेला ही वाहन में सवार था। दुर्घटना का पता चलते ही गांव वासियों ने मौके पर जाकर मृतक को कार से निकाला। पुलिस को सूचित करने के उपरांत उन्होंने शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में पहुंचाया। पोस्टमार्टम करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन आरंभ कर दी है। तहसीलदार नेरवा जगपाल सिंह ने कानूनगो प्रेमचंद के माध्यम से मृतक के परिजनों को 10,000 रुपये की फौरी राहत प्रदान की है। पुलिस थाना प्रभारी नेरवा जयंत करुण गौतम ने बताया कि हादसे के कारणों की छानबीन की जा रही है।

ेहा सड़क से नीचे गिरी कार- फोटो : RAMPUR-HP

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें