फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: टूटू में आज से शुरू होगा दो दिवसीय ठिरशू मेला

विज्ञापन
विज्ञापन
तीन देवताओं के आगमन से होगा मेले का शुभारंभ
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी

ननखड़ी (रामपुर बुशहर)। देवभूमि हिमाचल की समृद्ध परंपरा को आगे बढ़ाते हुए वसंत उत्सव ठिरशू मेले का आयोजन 20 और 21 अप्रैल को टुटू में किया जाएगा। मेले में इस बार विशेष रूप से देवता पल्थान देलठ, क्षेत्रपाल देवता कलंटी और देवता वनवीर टूटू की शिरकत करेंगे। क्षेत्र के हजारों लोग इस ऐतिहासिक और देव परंपरा से जुड़े मेले में भाग लेंगे।
विज्ञापन


मेले का शुभारंभ देव आगमन के साथ होगी जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता हिमालयन प्रोफेशनल ट्रेनिंग इस्टीट्यूट के प्रबंध निदेशक एमआर शर्मा करेंगे। मेले के दौरान धार्मिक अनुष्ठानों के साथ-साथ सांस्कृतिक संध्या का आयोजन भी किया जाएगा, जिसमें लोक कलाकार पंकज ठाकुर, राजीव शर्मा, रोहिनी डोगरा, दर्शन भंडारी एवं आदर्श शर्मा सहित स्थानीय कलाकार अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों का मनोरंजन करेंगे। इस आयोजन को लेकर युवक मंडल टुटू के प्रधान चंदर शर्मा ने बताया कि मेले की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। यह मेला क्षेत्र की संस्कृति और परंपरा को संजोने का एक महत्वपूर्ण प्रयास है। यह मेला मंदिर समिति और नवयुवक मंडल टुटू की ओर से आयोजित किया जा रहा है, जिसमें स्थानीय लोगों का भरपूर सहयोग मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें