सालाना समारोह में स्प्रिंगडेल स्कूल रामपुर में मेधावियों को नवाजा
छात्र-छात्राओं ने पहाड़ी, किन्नौरी और कुल्लवी नाटी पेश कर मचाया धमाल
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। स्प्रिंगडेल स्कूल रामपुर का वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह पीजी कॉलेज रामपुर के सभागार में मनाया गया। समारोह में रामपुर परियोजना प्रमुख विकास मारवाह और नमिता मारवाह बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहे। मुख्यातिथि ने कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन से की। इसके बाद छात्र-छात्राओं ने विभिन्न रंगारंग प्रस्तुतियां देकर सबका मन मोह लिया। समारोह में पहाड़ी नाटी, किन्नौरी और कुल्लवी नाटी की धूम रही। पंजाबी डांस ने भी सभी को खूब नचाया। कार्यक्रम के बीच में मुख्यातिथि ने वर्ष भर उत्कृष्ट कार्य करने वाले मेधावियों को नवाजा। समारोह में बेस्ट प्लेयर ऑफ द ईयर अंडर-19 तुषार ठाकुर कक्षा 12वीं, अर्चना कक्षा 9वी, अंडर-14 ऋषभ कक्षा 9वीं, आकृति कक्षा आठवीं, सर्वश्रेष्ठ स्वयंसेवी ऋतुल नरम और नविका आनंद, बेस्ट हाउस ऑफ द ईयर, नीट क्वालिफाइड अश्मित नेगी, रिशांत नेगी, अर्पिता ठाकुर, शिवांगी ठाकुर, अक्षिता नेगी, ललिता ठाकुर, जेईई मेंस सौम्या आनंद, प्रत्यूष मेहता, इसके अतिरिक्त कक्षा छठी से 12वीं शैक्षणिक प्रथम, द्वितीय और तृतीय बच्चों को भी सम्मानित किया गया। शतप्रतिशत अटेंडेंस, मोस्ट इनक्विजिटिव स्टूडेंट, चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस में रुद्रा कैलाश, शिवांगी गुप्ता, सीबीएसई सब्जेक्ट टॉपर, सीबीएसई कक्षा टॉपर समेत सभी छात्रों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
स्कूल प्रधानाचार्य मनीष आनंद, उप प्रधानाचार्य आशा सोफ्टा, मीनाक्षी कौल, राजश्री ठाकुर, मुख्य समन्वयक चिंतामणि देष्टा, नव चेतना समिति के अध्यक्ष एचके आनंद सहित कई अन्य मौजूद रहे।