फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: सांस्कृतिक कार्यक्रम में किन्नौर की टीम ने पाया प्रथम स्थान

विज्ञापन
चंबा में आयोजित राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में किन्नौर जिला उपायुक्त कार्यालय कर्मचारियों ने झटका
विज्ञापन
राज्य स्तरीय अंतर जिला उपायुक्त कार्यालय की खेलकूद स्पर्धा में छाए किन्नौर के प्रतिभागी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

रिकांगपिओ (किन्नौर)। चंबा के ऐतिहासिक चौगान में तीन दिवसीय 11वीं राज्य स्तरीय अंतर जिला उपायुक्त कार्यालय की खेलकूद प्रतियोगिता और सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। किन्नौर से रूपा नेगी की अध्यक्षता में 21 प्रतिभागियों ने भाग लिया, जिसमें सात महिलाएं भी शामिल थीं। किन्नौर के कर्मचारियों ने आठ विभिन्न प्रकार के खेलों में भाग लिया। जैसे ही किन्नौरी संस्कृत की झलक शुरू हुई हजारों दर्शकों की तालियों और सीटियों से चंबा का ऐतिहासिक चौगान गूंज उठा। किन्नौर की टीम ने सांस्कृतिक स्पर्धा में प्रथम स्थान हासिल किया है। वहीं, बैडमिंटन डबल में चंद्रा देवी और रवीना ने दूसरा स्थान हासिल किया। टेबल टेनिस सिंगल में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। किन्नौर के कर्मचारियों ने वॉलीबाल, शतरंज और कैरम में भाग लिया था। क्रिकेट में किन्नौर के पुरुष कर्मचारियों ने भाग लिया। राज्य स्तरीय अंतर जिला उपायुक्त कार्यालय प्रतियोगिता में प्रदेश के 400 से अधिक प्रतिभागियों ने दमखम दिखाया। समापन समारोह में मुख्यातिथि ने प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। किन्नौर उपायुक्त कार्यालय अध्यक्ष रूपा नेगी ने उपायुक्त किन्नौर डॉ. अमित कुमार शर्मा का आभार जताया। उन्होंने कहा कि किन्नौर महोत्सव के कठिन काम के मौके पर कर्मचारियों को इस प्रतियोगिता में शामिल होने का मौका दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें