फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: गुलाब सिंह चौहान की 100वीं जयंती पर श्रद्धा सुमन अर्पित

विज्ञापन
गुलाब सिंह चौहान को 100वीं जयंती पर श्रद्धासुमन अर्पित करने के बाद शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर
विज्ञापन
कांग्रेस नेता ने जौनसार-बावर और चकराता क्षेत्र की सेवा की : रोहित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रोहडू। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने उत्तराखंड के सीमावर्ती कस्बे त्यूनी में स्व. गुलाब सिंह चौहान की 100वीं जयंती पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम में उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। उन्होंने कहा कि जौनसार-बावर और चकराता क्षेत्र के विकास में गुलाब सिंह चौहान का योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा।
रोहित ने कहा कि गुलाब सिंह चौहान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता थे। उन्होंने अपना पूरा जीवन जौनसार-बावर और चकराता क्षेत्र की जनता की सेवा और विकास के लिए समर्पित किया। विषम भौगोलिक परिस्थितियों के बावजूद उन्होंने क्षेत्र के विकास को गति देने के लिए महत्वपूर्ण कार्य किए।
विज्ञापन

उन्होंने हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. ठाकुर राम लाल को भी याद किया। उन्होंने कहा कि गुलाब सिंह चौहान और ठाकुर राम लाल ने अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रों का लगातार आठ बार प्रतिनिधित्व किया। दोनों नेताओं ने कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और विकास की चुनौतियों के बीच जनता के हित में उल्लेखनीय कार्य किए।
रोहित ठाकुर ने गुलाब सिंह चौहान के पुत्र और वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रीतम सिंह चौहान के साथ अपने पारिवारिक संबंधों का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि प्रीतम सिंह चौहान ने अपने पिता की राजनीतिक विरासत को आगे बढ़ाते हुए जनसेवा में पहचान बनाई है।
विज्ञापन

कार्यक्रम में नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल, विधायक, कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता और विभिन्न पंचायतों के जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

गुलाब सिंह चौहान को 100वीं जयंती पर श्रद्धासुमन अर्पित करने के बाद शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें