three new corona cases in Kinnaur
रिकांगपिओ (किन्नौर)। जिले में कोविड-19 के 3 नए मामले सामने आए हैं। जिले में वीरवार को कोविड-19 के 59 सैंपल लिए गए, जिनमें से 3 सैंपल की रिपोर्ट पॉजिटिव और 56 की रिपोर्ट निगेटिव आई है। पॉजिटिव आने वालों में ब्रैलेंगी गांव के 54 वर्षीय पुरुष, 49 वर्षीय महिला व 21 वर्षीय पुरुष शामिल हैं।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सोनम नेगी ने बताया कि जिले में अब तक कोविड-19 के 19, 910 सैंपल लिए जा चुके हैं। इनमें से 1338 सैंपल की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है और 1315 रोगी अब तक स्वस्थ हो चुके हैं। जिले में कोविड-19 के 7 मामले सक्रिय हैं। कोविड के कारण जिले में अब तक 16 रोगियों की मौत हो चुकी है।