फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवेक अध्यक्ष और रीना बनीं ठियोग नप की उपाध्यक्ष

विज्ञापन
ठियोग नगर परिषद के नवनिर्वाचित अध्यक्ष और उपाध्यक्ष प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ? - फोटो : RAMPUR-HP
विज्ञापन
ठियोग (रामपुर बुशहर)। नगर परिषद के चुनाव के बाद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के लिए बना सस्पेंस अब खत्म हो गया है। पार्षद पद का चुनाव लड़कर आए विवेक थापर को सर्वसम्मति से अध्यक्ष, जबकि रीना शर्मा को उपाध्यक्ष चुन लिया गया। भाजपा की लाख कोशिशों के बावजूद ठियोग नगर परिषद पर कांग्रेस ने अपना कब्जा जमा लिया है।
विज्ञापन

ऊपरी शिमला की ठियोग नगर परिषद में कांग्रेस समर्थित अध्यक्ष और उपाध्यक्ष चुनकर आए हैं। चुनाव के बाद नप अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पदों को लेकर भाजपा और कांग्रेस में खींचतान चली हुई थी। हालांकि, भाजपा नगर परिषद के किसी भी वार्ड में अपना खाता नहीं खोल पा रही थी। नगर परिषद में चुनाव जीतकर पहुंचे आजाद प्रत्याशियों को लुभावने ऑफर देने में भी कोई कसर नहीं छोड़ी गई। सभी दांवपेचों के बाद वीरवार सुबह 10 बजे सात में से छह पार्षदों की सहमति के बाद नगर परिषद में अध्यक्ष पद पर विवेक थापर और उपाध्यक्ष पद पर रीना शर्मा को चुन लिया गया।
एसडीएम सौरभ जस्सल की अध्यक्षता में आयोजित बैठक के बाद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद की घोषणा की गई। नगर परिषद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के चयन को लेकर वार्ड नंबर सात से जीत दर्ज कर चुके दिनेश शर्मा नप कार्यालय नहीं पहुंचे, जबकि वार्ड नंबर चार से विजयी संजय शर्मा और वार्ड दो से विजयी शीला वर्मा कार्यालय आने के बाद वहां से चले गए। सुबह दस बजे नगर परिषद में कोरम पूरा किया जाना था, लेकिन एसडीएम 11 बजे के करीब बैठक में पहुंचे और इसके बाद अध्यक्ष-उपाध्यक्ष की आधिकारिक घोषणा की गई।
विज्ञापन

ढोल नगाड़ों के साथ मनाया जीत का जश्न
अध्यक्ष पद की घोषणा होते ही मौजूद कार्यकर्ताओं ने शहर भर में जीत का जश्न मनाया। शहर भर में विजयी रैली निकाली गई। विजयी रैली में कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप राठौर भी विशेष रूप से मौजूद रहे। इस अवसर पर जिला शिमला कांग्रेस अध्यक्ष यशवंत छाजटा, पार्षद एवं शहरी कांग्रेस अध्यक्ष अनिल ग्रोवर, नितू सहित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अपनी मौजूदगी दर्ज करवाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें