फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: राशन डिपो में चोरी, 40 हजार की खाद्य सामग्री लेकर शातिर फुर्र

विज्ञापन
विज्ञापन
शनेरी में चोरी की वारदात को दिया अंजाम, छानबीन में जुटी पुलिस
विज्ञापन

आटा, चावल, राजमा, तेल, चीनी ले उड़े शातिर

संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर। पुलिस थाना रामपुर के तहत शनेरी में राशन डिपो में चोरों होने का मामला सामने आया है। डिपो का ताला तोड़कर करीब 40 हजार रुपये की खाद्य सामग्री लेकर शातिर फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार शुक्रवार को डिपो संचालक अपने घर को चला गया। रात को चोरों ने डिपो का ताला तोड़कर खाद्य सामग्री चोरी कर ली और फरार हो गए। शनिवार सुबह जब डिपो संचालक आया तो ताला टूटा हुआ था। अंदर जाकर देखा तो खाद्य सामग्री गायब मिली। इसकी सूचना डिपो संचालक रुपेश शर्मा ने पुलिस और खाद्य आपूर्ति विभाग को दी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। शर्मा ने कहा कि 50 किलोग्राम चावल के सात बैग (कट्टा), 40 किलो के आटे के आठ बैग, 50 किलोग्राम चीनी का एक बैग, 35 किलो के खुले आटे चार बैग, 30 किलो खुला चावल के दो बैग, राजमा 25 किलोग्राम, तेल तीन पेटी सहित अन्य खाद्य सामग्री चोरी हो हुई है। मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी रामपुर नरेश शर्मा ने कहा कि मामला दर्ज कर पुलिस छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें