फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: फिर बर्फबारी से थमी रफ्तार , नारकंडा में राष्ट्रीय उच्च मार्ग-पांच अवरुद्ध

विज्ञापन
रामपुर उपमंडल के उंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी होने के बाद खूबसूरत नजारा
विज्ञापन
शिमला के लिए बसंतपुर होकर भेजी जा रही बसें
विज्ञापन

जघोरी, दरकाली, ठारला और रोहड़ू में फसी निगम की बस
ग्रामीण रूटों पर आधे तक जा रही बसें, ग्रामीण परेशान
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। ऊपरी शिमला के ऊंचे क्षेत्रों में हिमपात होने से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। वीरवार सुबह से रामपुर के ऊंचे क्षेत्रों में बर्फबारी और निचले क्षेत्रों में हल्की बारिश का दौर जारी रहा। बर्फबारी होने से जहां नारकंडा में राष्ट्रीय उच्च मार्ग पांच पर बसों की आवाजाही ठप रही। वहीं, पथ परिवहन निगम की चार बसें अलग-अलग स्थानों पर फंस गई हैं। हालांकि, निगम प्रबंधन की ओर से ग्रामीण रूटों पर जहां तक संभव है, वहां तक बसों को भेजा जा रहा है। बर्फबारी और बारिश होने से तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। क्षेत्र में ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। वीरवार सुबह से 12/20 वैली, 15/20 घाटी, कछींड़ घोड़ी सहित कई अन्य ऊंचे क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी हुई, जबकि निचले क्षेत्रों में बारिश हुई। हालांकि, दोपहर को हल्की-हल्की धूप भी खिली। अधिकतर मौसम खराब बना रहा और रुक-रुक बारिश होती रही। वीरवार को पथ परिवहन निगम की बसें जघोरी, दरकाली, ठारला और रोहड़ू में फंस गईं। रामपुर-रोहड़ू मार्ग सुंगरी में बर्फबारी के कारण ठप हो गया है। बस ब्रांदली तक जा रही है। इसके अलावा कई ग्रामीण रूटों पर आधे रास्ते तक निगम की बसों की आवाजाही हो रही है। क्षेत्र के ग्रामीणों को आवाजाही करने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

नारकंडा में फिसलन के कारण बसों को वाया बंसतपुर होकर शिमला भेजा जा रहा है। लोगों की सुविधाओं को देखते हुए ग्रामीण रूटों पर जहां तक संभव है, बसों को भेजा जा रहा है। बर्फबारी से निगम की चार बसे विभिन्न स्थानों पर फंसी हुई हैं। - स्वरूप दीवान, बस अड्डा प्रभारी रामपुर

रामपुर उपमंडल के उंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी होने के बाद खूबसूरत नजारा

रामपुर उपमंडल के उंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी होने के बाद खूबसूरत नजारा

रामपुर उपमंडल के उंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी होने के बाद खूबसूरत नजारा

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें