फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांगों को लेकर ठेका मजदूर यूनियन का प्रदर्शन तीसरे दिन भी जारी

विज्ञापन
झाकड़ी में अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन करते एसजेवीएन कांट्रेक्ट यूनियन के सदस्य। - फोटो : RAMPUR-HP
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। ठेका मजदूर यूनियन का प्रदर्शन तीसरे दिन भी जारी रहा। सतलुज जल विद्युत निगम कांट्रेक्टर वर्कर्स यूनियन 1500 मेगावाट नाथपा झाकड़ी ने एसजेवीएन लिमिटेड द्वारा निकाली गई भर्ती में नाथपा झाकड़ी हाइड्रो परियोजना में कार्यरत ठेका मजदूरों को किसी तरह से कोई राहत नहीं दी है। इस मुद्दे को लेकर कामगारों ने परियोजना स्थल के मुख्य द्वार पर एसजेवीएनएल के खिलाफ प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

यूनियन ने कहा कि एसजेवीएन ने जिन 72 पदों के लिए विज्ञापन जारी किया है, उसमें नाथपा झाकड़ी परियोजना में कार्यरत कामगारों को किसी भी तरह की भर्ती में ढील नहीं दी है। यूनियन ने कहा कि इस मसले पर प्रबंधन से आग्रह किया जा रहा है कि यूनियन के साथ बैठक कर समझौता करें अन्यथा यह आंदोलन धीरे-धीरे उग्र रूप धारण करेगा। नाथपा-झाकड़ी में ऐसे प्रदर्शन दिन में दो दिन से जारी है। सभी जगह शांतिपूर्ण तरीके से विरोध प्रदर्शन किए जा रहे हैं।
यूनियन अध्यक्ष राजेश ठाकुर और महासचिव नरेंद्र देष्टा ने कहा कि अभी हम एसजेवीएन परियोजना को समय दे रहे हैं कि जल्द से इस विषय पर यूनियन के साथ बैठक करें अन्यथा 28 फरवरी के बाद यूनियन उग्र आंदोलन करने को मजबूर होगी।
विज्ञापन

इस मौके पर राजेश, श्याम लाल बुशैहरी, खुशी राम, प्रवीण, गुरु दास, सुंदर, पवन, श्यामा, शिवलाल, रमन, चंद्र, अजित, शूरम लाल, चरण दास, महेंद्र, निशा, मीना और सुनीता सहित अन्य मौजूद रहे।

नारकंडा थानाधार मार्ग पर बर्फबारी के कारण बना रहता है खतरा।- फोटो : RAMPUR-HP

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें