ठियोग(रामपुर बुशहर)। ठियोग विधानसभा के तहत सैंज बाजार में चोरों ने एक दुकान का शटर तोड़ कर लगभग 1.80 लाखे से अधिक मूल्य का सामान और एक मोबाइल फोन चोरी किया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
यह एक सप्ताह में सैंज में होने वाली यह दूसरी चोरी है। कुछ दिन पूर्व भी यहां एक जेवरात की दुकान में चोरी हुई, जिसमें 2 लाख से अधिक का सोना, चांदी और जेवरात चोरी हुए हैं। पुलिस कछुआ चाल से इस मामले में कार्रवाई कर रही है। एक सप्ताह में चोरी की दूसरी वारदात के बाद लोगों में दहशत का माहौल है और दूसरी तरफ पुलिस इस मामले में कार्यवाही तो कर रही हैए लेकिन परिणाम शून्य है। सैंज के लोगों ने रात्री गश्त की मांग की है और पुलिस द्वारा ढीली कार्यवाही को लेकर रोष जताया है।
उधर, थाना प्रभारी ठियोग कुलवीर सिंह ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि जल्द आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा। पुलिस ने मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है।