फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामपुर शहर के हटेगा तारों का जंजाल

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। चार जिलों के प्रमुख व्यापारिक केंद्र रामपुर में कई स्थानों पर बिजली बोर्ड और संचार निगम की तारों का जंजाल देखा जा सकता है। वर्षों से तारों के इस मकड़जाल को हटाने की मांग उठ रही है, अब तक केवल दावे ही होते रहे, लेकिन अब इस समस्या से निजात मिलने की आस जगी है।
विज्ञापन

नगर परिषद रामपुर की पार्षद स्वाति बंसल ने कार्यभार संभालते ही रामपुर क्षेत्र को संवारने के लिए अपने प्रयास तेज कर दिए हैं।
बंसल ने पूर्व में विभिन्न विभागों से शहर में फैले तारों के जंजाल का मुद्दा उठाया था। वहीं शुक्रवार को पार्षद के आग्रह पर विद्युत बोर्ड, भारत संचार निगम और स्थानीय केवल नेटवर्क ऑपरेटर इन बेतरतीब तारों का निरीक्षण करने पहुंचे। इस दौरान पार्षद ने 4 जिलों के प्रमुख व्यापारिक केंद्र रामपुर बाजार, गलियों, मकानों और दुकानों के बाहर लटके तारों के मकड़जाल से पेश आ रही समस्याओं से अवगत कराया। बोर्ड सहित अन्य ने शहर में समस्या का हर संभव समाधान करने का आश्वासन दिया। गौर हो कि शहर के सौंदर्यीकरण को लेकर भी पार्षद काफी सजगता से कार्य कर रही हैं। विभिन्न विभागों के आश्वासन के बाद अब शहर में तारों के मकड़जाल से लोगों को जल्द निजात मिलेगी।
रामपुर शहर की स्ट्रीट लाइटें अब नहीं होगी बंद
पार्षद स्वाति बंसल ने कहा कि रामपुर में राष्ट्रीय उच्चमार्ग 5 पर लगी स्ट्रीट लाइटें लोड ज्यादा होने के कारण कई जगह पर बंद हो रही हैं। इस संबंध में सहायक अभियंता विद्युत बोर्ड ने कहा कि शीश महल और ओडा को जाने वाले रास्ते में लगी स्ट्रीट लाइटों के कनेक्शन नप के मीटर से जोड़ा जाएगा। भविष्य में स्ट्रीट लाइटें सुचारु रूप से कार्य करेंगी। इस मौके पर बिजली बोर्ड के सहायक अभियंता प्रदीप नेगी, नगर परिषद के कनिष्ठ अभियंता राजेश शर्मा, बीएसएनएल कर्मी हरिचंद सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें