फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: रोहड़ू के ऐतिहासिक रामलीला मैदान के मंच का होगा कायाकल्प

विज्ञापन
राेहड़ू के ऐतिहासिक रामलीला मैदान के नए मंच का डिजाइन
विज्ञापन
विकास की बात : 46 लाख की लागत से होगा तैयार, सुविधाओं से होगा लैस
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी


रोहडू। रोहड़ू के ऐतिहासिक रामलीला मैदान का मंच अब नए रंग रूप में नजर आएगा। मंच का निर्माण करीब 46 लाख रुपये की लागत किया जाएगा। इसके लिए नगर परिषद रोहड़ू ने ऑनलाइन टेंडर कॉल किए हैं। टेंडर की प्रक्रिया 17 दिसंबर तक पूरी कर ली जाएगी। टेंडर की प्रक्रिया पूरी होने के बाद निर्माण कार्य तीन माह के अंदर पूरा किया जाएगा। राज्य स्तरीय रोहड़ू मेले के सांस्कृतिक कार्यक्रम भी रामलीला मैदान के मंच पर ही आयोजित किए जाते हैं। यह एक ऐतिहासिक विरासत है। जहां देवता शिकड़ू महाराज के दैविक आयोजनों, राज्य स्तरीय रोहड़ू मेला सहित कई छोटे-बड़े राजनीतिक रैलियां भी आयोजित होती हैं। मंच के पुनर्निर्माण को लेकर लंबे समय से योजना चल रही थी, जो अब पूरी होने जा रही है। नए सिरे से निर्माण के लिए पूरे ढांचे को नगर परिषद की ओर से गिराया जा चुका है। रामलीला मैदान के विस्तारीकरण के साथ नए मंच में शौचालय, ड्रैसिग रूम जैसी सुविधाएं उपलब्धि रहेंगी। उम्मीद है कि इस साल का राज्य स्तरीय रोहड़ू मेला भी नए मंच पर ही आयोजित होगा।
विज्ञापन


रामलीला मैदान में नए मंच का निर्माण किया जा रहा है। इसके लिए टेंडर की प्रक्रिया चल रही है। तीन माह के अंदर सुविधाओं से लैस मंच का निर्माण किया जाएगा। - सुजय अग्रवाल उपाध्यक्ष नगर परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें