फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: पिकअप दुर्घटनास्थल पर सड़क संकरी, क्रैश बैरियर भी नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
एसडीएम रामपुर की अध्यक्षता वाली तीन सदस्यीय कमेटी ने किया घटनास्थल का निरीक्षण
विज्ञापन


परिवहन विभाग के प्रधान सचिव को भेजी जाएगी रिपोर्ट

26 जून को पिकअप दुर्घटना में 6 लोगाें की गई थी जान
संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर। उपमंडल रामपुर की दुर्गम पंचायत काशापाट को जोड़ने वाली सड़क पर 26 जून को हुए दर्दनाक पिकअप हादसे की जांच तेज हो गई है। हादसे में छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी। परिवहन विभाग के प्रधान सचिव के निर्देशों के बाद शुक्रवार को सड़क दुर्घटना समिति ने घटनास्थल का निरीक्षण कर दुर्घटना से जुड़े पहलुओं की जांच की।
एसडीएम रामपुर हर्ष अमरेंद्र सिंह की अध्यक्षता में गठित समिति ने हादसास्थल पर पहुंचकर सड़क की स्थिति, वाहन दुर्घटना के संभावित कारणों, सुरक्षा प्रबंधों और अन्य तकनीकी पहलुओं का बारीकी से निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान लोक निर्माण विभाग के तकनीकी सहायक अभियंता और तकलेच पुलिस के एएसआई भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

प्रारंभिक जांच में समिति ने पाया कि जहां दुर्घटना हुई, वहां सड़क संकरी है और सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं हैं। मौके पर न तो क्रैश बैरियर लगे हैं और न ही पैरापिट का निर्माण किया गया है। दुर्घटनास्थल एक तीखे मोड़ पर स्थित है, जहां सड़क की कम चौड़ाई के कारण चालक को वाहन संभालने के लिए पर्याप्त जगह नहीं मिल सकी। समिति ने मानवीय लापरवाही को भी दुर्घटना के संभावित कारणों में शामिल माना है।
परिवहन विभाग ने सड़क दुर्घटना समिति से हादसास्थल, दुर्घटनाग्रस्त वाहन, सड़क की स्थिति और दुर्घटना के कारणों से संबंधित विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। समिति अब अपनी जांच रिपोर्ट तैयार कर संबंधित क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी (आरटीओ) को सौंपेगी। इसके बाद क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी केंद्रीय मोटर वाहन अधिनियम, 1988 तथा उसके तहत बनाए गए नियमों के अनुसार दो माह के भीतर आवश्यक कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन

एसडीएम अध्यक्ष हर्ष अमरेंद्र सिंह ने बताया कि काशापाट सड़क पर हुए हादसे के संबंध में घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक तथ्य एकत्र किए गए हैं। समिति जल्द ही अपनी विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर संबंधित क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी को भेजेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें