फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: नगर परिषद रामपुर के दो वार्डों को मिलेगी करोड़ों की पेयजल योजना की सौगात

विज्ञापन
विज्ञापन
. वार्ड 6 और 7 के लिए बनी 18.50 करोड़ की पेयजल योजना का हुआ सफल ट्रायल
विज्ञापन

. आईओटी आधारित मॉनिटरिंग सिस्टम से होगी पेयजल की आपूर्ति, मिलेगा नियमित पेयजल
. शहरी विकास विभाग की ओर से स्वीकृत योजना का कार्य अंतिम चरण में
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। नगर परिषद रामपुर के दो वार्डों के लोगों को जल्द करोड़ों रुपये की पेयजल योजना का लाभ मिलेगा। नगर परिषद के वार्ड नंबर-6 और 7 के लिए अमृत 2.0 योजना का कार्य इन दिनों अंतिम चरण में है। तकलेच खड्ड से दोनों वार्डों के लिए पेयजल योजना का निर्माण किया गया है। आईओटी आधारित मॉनिटरिंग सिस्टम के तहत इस योजना का संचालन होगा। इन दिनों योजना का कार्य अंतिम चरण में है। दो वार्डों के लोगों को अब नियमित पेयजल आपूर्ति होगी। वार्ड के लोग बीते चार साल से इस योजना का लाभ मिलने की आस लगाए हुए हैं, जो जल्द पूरी होगी। नगर परिषद रामपुर में वार्ड नंबर-6 और 7 के गठन के बाद पेयजल की समस्या बनी रहती थी। वार्ड के लोगों को पेयजल आपूर्ति से जोड़ने के लिए वर्ष 2022 में शहरी विकास विभाग की ओर से अमृत 2.0 योजना के तहत पेयजल योजना स्वीकृत की गई। इसके बाद वार्ड-6 लोअर डकोलढ़ और वार्ड-7 अपर डकोलढ़ के लोग इस योजना का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। करीब 18.50 करोड़ रुपये की लागत से जल शक्ति विभाग ने पेयजल योजना का निर्माण पूरा कर लिया है। बीते दिनों पेयजल आपूर्ति योजना का सफल परीक्षण भी किया गया। विभाग के परीक्षण में योजना के सभी प्रमुख घटक संतोषजनक पाए गए और अब योजना के जल्द शुरू होने की उम्मीद है। योजना शुरू होने से दोनों वार्डों के लोगों को स्वच्छ, सुरक्षित और नियमित पेयजल आपूर्ति की सुविधा मिलेगी। योजना के तहत 2.0 एमएलडी क्षमता का जल शोधन संयंत्र, 2300 मीटर लंबी राइजिंग मुख्य पेयजल लाइन, 5350 मीटर लंबी ग्रेविटी मेन, 150 बीएचपी क्षमता की दो पंपिंग मशीनें, आरसीसी भंडारण टैंक, आधुनिक वितरण नेटवर्क और 550 घरेलू जल कनेक्शन स्थापित किए गए हैं। आईओटी (इंटरनेट ऑफ थिंग्स) पर आधारित मॉनिटरिंग सिस्टम के तहत इस योजना का संचालन होगा। यह एक ऐसी तकनीकी व्यवस्था है, जो इंटरनेट की मदद से उपकरणों, मशीनों या पर्यावरण से रीयल-टाइम डेटा एकत्रित करती है। पेयजल योजना का लाभ उठा रहे उपभोक्ता पेयजल आपूर्ति से जुड़ी जानकारी और खपत संबंधी जानकारी मोबाइल ऐप या वेबसाइट पर कहीं से भी देख सकते हैं।
विज्ञापन


दो वार्डों के लिए बनी पेयजल योजना का कार्य पूरा किया जा चुका है। पेयजल योजना के ट्रायल के दौरान जल शोधन संयंत्र, पंपिंग सिस्टम और पाइपलाइन नेटवर्क का परीक्षण सफल रहा। वर्तमान में आईओटी आधारित मॉनिटरिंग सिस्टम लगाने और घरेलू कनेक्शन देने का कार्य तेजी से चल रहा है। जल्द ही योजना का कार्य पूरा कर लिया जाएगा और दोनों वार्डों के लोगों को योजना का लाभ मिलना शुरू हो जाएगा। आरएस नेगी, अधिशासी अभियंता, जल शक्ति विभाग रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें