फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: नोगली-राजपुरा-मसारना-करेरी सड़क की हालत दयनीय

विज्ञापन
नोगली-राजपुरा-मसारना-करेरी सडक़ की हालत दयनीय। संवाद
विज्ञापन
करीब 17 किलोमीटर सड़क पर जगह जगह टारिंग का नामोनिशान तक नहीं
विज्ञापन


कई वर्षों से खतरे के साये में सफर करने को मजबूर हजारों ग्रामीण

चेताया, जल्द सड़क की दशा नहीं सुधारी तो करेंगे आंदोलन

संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर। रामपुर उपमंडल की 12/20 घाटी और रोहड़ू सहित भड़ावली पंचायत के करीब छह गांवों को जोड़ने वाली नोगली-राजपुरा-मसारना सड़क की हालत दयनीय है। लंबे समय से सड़क पर टारिंग न होने से हजारों लोग परेशानी झेल रहे हैं और खतरे के साये में सफर कर रहे हैं। ग्रामीणों में लोक निर्माण विभाग की कार्यशैली को लेकर रोष है। ग्रामीणों ने चेताया है कि जल्द सड़क की दशा नहीं सुधारी तो आंदोलन करेंगे। नोगली से राजपुरा पांच किलोमीटर सड़क पर 15 वर्षों से टारिंग नहीं हो पाई है। मशैली-कैंची-मसारना-करेरी 12 किलोमीटर लंबी सड़क की भी हालत वर्षों से नहीं सुधर रही है। सड़क पर गड्ढों की भरमार है। आलम यह कि सड़क पर कई स्थानों पर टारिंग का नामोनिशान तक नहीं है। लोक निर्माण विभाग गड्ढों को मिट्टी से भरकर इतिश्री कर रहा है। इस कारण स्कूली बच्चों और मरीजों को आवाजाही करने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लंबे समय से सड़क पर न टारिंग कार्य किया गया है और न ही पैचवर्क का कार्य हो पा रहा है। लोक निर्माण विभाग सड़क की दयनीय दशा की कोई सुध नहीं ले रहा है। विभाग की लापरवाही कभी भी ग्रामीणों पर भारी पड़ सकती है।
सड़क पर गड्ढों की भरमार
भड़ावली पंचायत के पूर्व उपप्रधान दिनेश खमराल, फकीर ठाकुर, पृथ्वी राज, विरेंद्र कुमार, तिलक चौहान, राजेश चौहान, तिलक राज नेगी, चरण दास, मोहर सिंह, राजेश कायथ, शशि भूषण, प्रेम राज, त्रिलोक कायथ और रोशन लाल सहित अन्य ग्रामीणों ने कहा कि कई वर्षों से सड़क की हालत बद से बदतर बनी हुई है। सड़क पर जहां गड्ढों की भरमार है, वहीं कई स्थानों पर टारिंग का नामोनिशान तक नहीं है। मरीजों को हिचकोले खाते हुए अस्पताल पहुंचना पड़ रहा है। स्कूली बच्चे और बुजुर्ग आवाजाही करने में दिक्कतें झेल रहे हैं। उन्होंने सरकार, प्रशासन और लोक निर्माण विभाग से जल्द से जल्द सड़क पर टारिंग या पैचवर्क करने की मांग उठाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन



इस सड़क को लेकर अभी तक कोई बजट स्वीकृत नहीं हुआ है। बजट आने के बाद भी आगे की औपचारिकता पूरी करके काम शुरू करेंगे। - बृज लाल, सहायक अभियंता, लोक निर्माण विभाग रामपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें