संवाद न्यूज एजेंसी
निरमंड (कुल्लू)। निरमंड से बागीपुल तक 30 किलोमीटर लंबी सड़क की हालत बेहद खराब है। लोक निर्माण विभाग निरमंड डिवीजन के अंतर्गत आने वाली इस सड़क पर जगह-जगह गड्ढे बन गए हैं। स्थानीय निवासियों को निरमंड मुख्यालय तक पहुंचने में रोजाना कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। हरीश, दीवान, बंटी, विकास और मदन सहित कई स्थानीय लोगों ने बताया कि उन्होंने कई बार विभाग को इस समस्या से अवगत कराया है, लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं किया गया। लोगों ने चेतावनी दी है कि सड़क की मरम्मत जल्द नहीं की गई, तो वे लोक निर्माण डिवीजन निरमंड कार्यालय के बाहर धरना-प्रदर्शन करेंगे।
सड़क पर पैचवर्क शुरू कर दिया था। वर्तमान में बारिश के कारण कार्य रुका हुआ है। मौसम साफ होते ही निरमंड से बागीपुल तक सभी गड्ढे भर दिए जाएंगे।
- राकेश नेगी, सहायक अभियंता, लोक निर्माण विभाग निरमंड डिवीजन