फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: खनेरी अस्पताल में फिर हांफी एक्सरे मशीन, मरीजों की बढ़ीं दुश्वारियां

विज्ञापन
खनेरी अस्पताल में कैसेट रीडर खराब होने से ठप पड़ी एक्स-रे सुविधा। संवाद - फोटो : credit
विज्ञापन
. अस्पताल में लगी एक्सरे मशीन का कैसेट रीडर हुआ खराब
विज्ञापन

. निजी संस्थानों में महंगे दामों पर एक्सरे करवा रहे हैं मरीज

. अस्पताल में निशुल्क सुविधा, निजी संस्थानों में 300 से 500 रुपये देने पड़ रहे
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। महात्मा गांधी खनेरी अस्पताल में आए दिन मरीजों को परेशानी झेलनी पड़ रही हैं। अब अस्पताल में एक्सरे मशीन हांफ गई है, जिससे मरीजों की दुश्वारियां बढ़ गई हैं। मरीजों को अस्पताल में निशुल्क एक्सरे की सुविधा बुधवार से ठप हो गई है। अब मरीजों को निजी संस्थानों में जाकर महंगे दामों पर एक्सरे करवाने पड़ रहे हैं। अस्पताल में जहां मरीजों को एक्सरे करवाने की निशुल्क सुविधा मिलती है, वहीं मशीन खराब होने के कारण अब मरीज निजी संस्थानों में 300 से 500 रुपये देकर एक्सरे करवा रहे हैं। इससे गरीब तबके के मरीजों को आर्थिक परेशानी झेलनी पड़ रही है। चार जिलों को स्वास्थ्य सुविधाएं देने वाले महात्मा गांधी चिकित्सा परिसर खनेरी की बदहाल स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर मरीजों और तीमारदारों में खासा रोष है। अस्पताल में रोजाना शिमला, किन्नौर, कुल्लू और साथ लगते मंडी जिले से हजारों मरीज उपचार के लिए पहुंचते हैं। रोजाना अस्पताल में करीब एक हजार मरीजों की ओपीडी रहती है। एक्सरे मशीन का रीडर कैसेट खराब होने से मरीजों की समस्या बढ़ गई है। वहीं, ऑर्थो की बात करें तो अस्पताल में रोजाना 250 से अधिक मरीज पहुंचते हैं, जबकि अन्य रोगों के मरीजों को भी एक्सरे करवाने के लिए निजी संस्थानों के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। हालांकि, अस्पताल प्रशासन ने मशीन के खराब होते ही मेकेनिक को बुलाया है, लेकिन एक्सरे सुविधा कब शुरू होगी, इसे लेकर अभी कुछ कहा नहीं जा सकता। ऐसे में मरीजों को आर्थिक मार झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन


एक्सरे मशीन का कैसेट रीडर खराब हो गया था, जिसे दुरुस्त करने के लिए मेकेनिक बुलाए गए हैं। जल्द ही मशीन को दुरुस्त कर मरीजों एक्सरे की सुविधा दी जाएगी। डॉ. पदम शर्मा, कार्यकारी एमएस, खनेरी अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें