फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: एनसीसी सेकेंड ऑफिसर तिलक शर्मा को प्रथम ऑफिसर का रैंक देकर किया सम्मानित

विज्ञापन
रामपुर  पीजी कॉलेज आयोजित एनसीसी  प्र​शिक्षण ​शिविर के समापन अवसरपर मौजूद सेना अ​धिकारी और एनसी
विज्ञापन
ड्रिल में आनी कॉलेज ने झटका प्रथम स्थान, समापन समारोह में मेधावी केडेट्स को पुरस्कार देकर किया सम्मानित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। रामपुर महाविद्यालय में आयोजित दस दिवसीय एनसीसी शिविर का सोमवार को समापन समारोह मनाया गया। कार्यक्रम में शिविर के दौरान बेहतर प्रदर्शन करने वाले मेधावी कैडेट्स को सम्मानित किया गया। दस दिवसीय 8 एचपी एनसीसी बटालियन रामपुर लेफ्टिनेंट कर्नल निर्मल जीत सिंह सिद्धू बतौर मुख्यातिथि उपस्थित रहे। सीनियर्स डिवीजन टेंट पिचिंग में आनी कॉलेज ने प्रथम, कोटखाई कॉलेज ने द्वितीय, ड्रिल में आनी कॉलेज ने पहला स्थान, कोटखाई कॉलेज ने दूसरा स्थान हासिल किया। फोक डांस में आनी कॉलेज ने प्रथम स्थान, कोटखाई कॉलेज द्वितीय स्थान पाया। ग्रुप सांग में कोटखाई कॉलेज ने पहला और अन्नी कॉलेज ने दूसरा स्थान हासिल किया। सोलो डांस में आनी कॉलेज ने पहला, कोटखाई कॉलेज ने दूसरा, भाषण में आनी कॉलेज ने प्रथम, कोटखाई कॉलेज द्वितीय स्थान प्राप्त किया। जूनियर विंग में आनी बॉयस स्कूल प्रथम, रामपुर बुशहर द्वितीय, गर्ल्स में निरमंड प्रथम, निरमंड द्वितीय स्थान प्राप्त किया। ग्रुप सांग में पीएमश्री राजकीय आदर्श विद्यालय तकलेच प्रथम, कुंगश स्कूल द्वितीय, भाषण में पीएम श्री राजकीय आदर्श स्कूल आनी पहले और दलाश स्कूल ने दूसरा स्थान हासिल किया।
रेस में कैडेट्स का प्रदर्शन
100 मीटर रेस गणवी प्रथम, कुंगश द्वितीय, 100 मीटर गर्ल्स में खरगा पहले, झाकड़ी द्वितीय, 200 मीटर में गानवी प्रथम, रामपुर द्वितीय, 200 मीटर गर्ल्स में झाकड़ी पहला स्थान, खरगा दूसरा स्थान हासिल किया। 100 मीटर सीनियर्स में छात्र में कोटखाई प्रथम, आनी कॉलेज द्वितीय, गर्ल्स में आनी कॉलेज प्रथम और कोटखाई कॉलेज ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

साइबर क्राइम से सुरक्षा की दी जानकारी
लेफ्टिनेंट कर्नल निर्मल जीत सिंह सिद्धू ने कैडेट्स को साइबर क्राइम से सुरक्षा पर जानकारी प्रदान की। उन्होंने छात्रों से ज्यादा से ज्यादा समय अपनी पढ़ाई पर देने का आह्वान किया। कमांडिंग ऑफिसर ने एनसीसी सेकंड ऑफिसर तिलक शर्मा को प्रथम ऑफिसर का रैंक लगाकर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं प्रदान की। इस अवसर पर सीनियर जेसीओ नक्षत्र सिंह, एनसीसी ऑफिसर कॉलेज लेफ्टिनेंट अशोक भारद्वाज, आनी स्कूल के एनसीसी अधिकारी रंजीत सिंह, अन्नी स्कूल के एनसीसी अधिकारी तिलक शर्मा, जीसीआई अनुकांक्षा, जेसीओ रोमी, जेसीओ प्रीतम, जेसीओ ओमकार, जेसीओ संतोष, एनसीओ में ज्ञान, सुशील, सीएचएम हीरा, विशाल, प्रदीप, रमन, रघु, बलकार और मोनिका सहित अन्य उपस्थित रहें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें