फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: गोल्डन स्पैरो ननखड़ी ने जीता बीपीएल सीजन-2 का खिताब

विज्ञापन
विज्ञापन
खिताबी मुकाबले में कंछीण वैली सुंगरी बाहली हाइट को चार विकेट से दी शिकस्त
विज्ञापन

विजेता टीम को छह लाख और उपविजेता को मिले तीन लाख रुपये
लोक निर्माण मंत्री ने विजेता और उपविजेता टीमों को किया सम्मानित
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। पाटबंगला मैदान में आयोजित बुशहर प्रीमियर लीग (बीपीएल) सीजन-2 का खिताब गोल्डन स्पैरो ननखड़ी ने अपने नाम कर लिया। शुक्रवार को खेले गए रोमांचक फाइनल मुकाबले में ननखड़ी की टीम ने कंछीण वैली सुंगरी बाहली हाइट को चार विकेट से हराकर चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया।
पहले बल्लेबाजी करते हुए कंछीण वैली की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 172 रन बनाए। सचिन ठाकुर और गौरव ने शानदार अर्धशतकीय पारियां खेलीं। टूर्नामेंट में तीन शतक जड़ने वाले शुभम नेगी का बल्ला खिताबी मुकाबले में खामोश रहा। 173 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी गोल्डन स्पैरो ननखड़ी की टीम ने चार विकेट शेष रहते जीत दर्ज कर खिताब अपने नाम किया। अभिषेक ने 58 रन और रॉकी राणा ने 44 रन की महत्वपूर्ण पारियां खेलकर टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई।
विज्ञापन

बुशहर स्वास्तिक फाउंडेशन की ओर से पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह की स्मृति में आयोजित इस प्रतियोगिता के समापन समारोह में लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। आयोजक कमेटी के अध्यक्ष पवन चौहान सहित अन्य पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया। मुख्यातिथि ने विजेता गोल्डन स्पैरो ननखड़ी की टीम को छह लाख रुपये नकद और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया, जबकि उपविजेता कंछीण वैली सुंगरी बाहली हाइट को तीन लाख रुपये और ट्रॉफी प्रदान की गई।
विज्ञापन


समारोह में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रामपुर लाल चंद शर्मा, रामपुर कॉलेज के प्राचार्य डॉ. पंकज बासोतिया, कांग्रेस नेता एवं अधिवक्ता डीडी कश्यप, बृज लाल, रोनी राणा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें