फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: ठियोग में नेशनल हाईवे-5 पर टारिंग का काम शुरू

विज्ञापन
ठियोग के पुराना बस अड्डे में एनएच पांच को साफ करने में जुटी मशीनें। संवाद
विज्ञापन
इम्पैक्ट : बजट स्वीकृति के नौ महीने बाद एनएचएआई ने शुरू किया काम
विज्ञापन


. सड़क से उड़ रही धूल से परेशान थे लोग और दुकानदार
. 30 सितंबर को अखबार ने प्रमुखता से उठाया था मुद्दा

संवाद न्यूज एजेंसी

ठियोग(रामपुर बुशहर)।
ठियोग बाजार से गुजरने वाले शिमला-किन्नौर एनएच-पांच की नौ महीने बाद हालत सुधारने का काम शुरू हो गया है। लंबे से समय धूल से परेशान दुकानदारों और राहगीरों को राहत मिलेगी। 4.25 करोड़ रुपये की लागत से तीन किलोमीटर लंबे एनएच की हालत सुधारी जा रही है। ठियोग में राष्ट्रीय उच्च मार्ग का करीब तीन किलोमीटर तक लंबा हिस्सा खस्ताहाल हो चुका है। रहीघाट से लेकर प्रेमघाट सड़क की हालत बेहद खराब है। सड़क से उड़ रही धूल से दुकानदार परेशान हो चुके हैं। दुकानों में रखा लाखों का सामान भी खराब हो रहा है। धूल से राहगीर, स्कूली बच्चे भी परेशान हो रहे हैं। इस मुद्दे को अखबार ने 30 सितबंर के अंक में प्रमखता से प्रकाशित किया था। अब भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) और प्रशासन हरकत में आया है। एनएच पर टारिंग का काम शुरू कर दिया है। एनएच की हालत सुधारने के लिए नौ महीने पहले केंद्र सरकार से राशि मंजूर हुई थी, लेकिन भारी बरसात के कारण मामला ठंडे बस्ते में पड़ा रहा। अब एनएचएआई ने कार्य शुरू कर दिया है। सड़क पर गटका बिछाने का काम लगभग पूरा हो चुका है, जबकि टारिंग से पहले सड़क की सफाई और समतल करने का कार्य जारी है।
विज्ञापन


नेहरू मैदान को अस्थायी पार्किंग स्थल बनाया
ठियोग में एनएच-पांच पर सड़क के दोनों ओर की गई अवैध पार्किंग प्रशासन के लिए चुनौती बनी हुई थी। अब नगर परिषद की अनुमति के बाद प्रशासन ने नेहरू मैदान को अस्थायी पार्किंग स्थल के रूप में खोल दिया है। इससे यातायात व्यवस्था में सुधार की उम्मीद है। स्थानीय लोगों का कहना है कि दो वर्ष पहले बरसात के दौरान सड़क की हालत काफी खराब हो गई थी, जिससे न केवल आवागमन बाधित हुआ, बल्कि व्यापार पर भी विपरीत असर पड़ा।

ठियोग के पुराना बस अड्डे में एनएच पांच को साफ करने में जुटी मशीनें। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें