रिकांगपिओ (किन्नौर)। भावानगर और टापरी में समर्थ-2025 के तहत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। लोगों को आपदा के दौरान किए जाने वाले राहत एवं बचाव कार्यों से अवगत करवाया गया। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से आम लोगों को आपदा प्रबंधन के तहत बाढ़, भूस्खंलन और आगजनी जैसी घटनाओं के दौरान किए जाने वाले राहत कार्यों की जानकारी दी गई। जिला कल्याण विभाग ने भी नशा मुक्त भारत अभियान चलाया। इसके तहत टापरी और रिब्बा पंचायत में वंदना कला रंगमंच के कलाकारों ने नुक्कड़ नाटक, संगीत गायन के माध्यम से लोगों को नशे के दुष्प्रभाव बताए।