फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: टापरी-चगांव मार्ग खस्ताहाल, जगह-जगह उखड़ गई टारिंग

विज्ञापन
किन्नौर में चगांव गांव के लिए जाने वाली खस्ताहाल संपर्क सड़क। - फोटो : RAMPUR-HP
विज्ञापन
सांगला (किन्नौर)। किन्नौर जिले के टापरी-चगांव सड़क की हालत खस्ता हो गई है। लंबे समय से टापरी जीरो प्वाइंट से लेकर चगांव के अपर जनकपुरी तक जगह-जगह सड़क पर टारिंग उखड़ी हुई है। ऐसे में करीब सात किलोमीटर लंबी इस सड़क पर लोग जान जोखिम में डालकर सफर करने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

बता दें कि इस सड़क से चगांव पंचायत की चार हजार आबादी लाभांवित होती हैं, लेकिन सड़क की हालत बद से बदतर बनी हुई है। ऐसे में चगांव के हजारों ग्रामीणों को हिचकोले खाते हुए सफर करना पड़ रहा है। सड़क की हालत को ठीक करवाने के लिए ग्रामीणों ने कई मंचों से मांग की थी, बावजूद इसके सड़क की हालत दयनीय बनी हुई है।
चगांव पंचायत की प्रधान कांता नेगी, उपप्रधान राजेश नेगी, पूर्व प्रधान वीर सिंह नेगी, वार्ड सदस्य गंगा देवी नेगी, तारा नेगी, हरिनाम नेगी, फूल कुमारी नेगी, कन्या नेगी, विनोद कुमार नेगी और सुंदर नेगी सहित कई ग्रामीणों ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से जल्द से जल्द सड़क की हालत को टारिंग को ठीक करवाने की मांग की है, ताकि हजारों लोगों को परेशानियों का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग टापरी के एसडीओ विद्या कुमार नेगी ने कहा कि अभी सर्दी शुरू होने वाली है। ऐसे में टारिंग होना संभव नहीं है। आगामी वर्किंग सीजन में सड़क की हालत को दुरुस्त कर दिया जाएगा। लोगों की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए सड़क पर मिट्टी डालकर सड़क की हालत को ठीक करने का हरसंभव प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें