फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश: तकलेच में सड़क से 30 मीटर नीचे खड्ड में गिरी कार, पिता की मौत; बेटा घायल

Fri, 28 Aug 2026 01:59 PM IST
Ankesh Dogra संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर।

सार

उपतहसील तकलेच में गुरुवार रात को पुल के पास एक कार सड़क से 30 मीटर नीचे खड्ड में जा गिरी। इस हादसे में पिता की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पुत्र घायल हुआ है। पुलिस के अनुसार, 40 वर्षीय जगदीश चंद चला रहे थे। 
विज्ञापन
दुर्घटनाग्रस्त कार। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिमला जिले की उपतहसील तकलेच में गुरुवार रात को पुल के पास एक कार सड़क से 30 मीटर नीचे खड्ड में जा गिरी। इस हादसे में पिता की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पुत्र घायल हुआ है। पुलिस के अनुसार, 40 वर्षीय जगदीश चंद चला रहे थे। उनके साथ उनके पिता 64 वर्षीय निक्का राम भी कार में सवार थे। दोनों अपने घर जा रहे थे।

विज्ञापन


गुरुवार रात करीब 8:30 बजे कार अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 30 मीटर नीचे जा गिरी। हादसे में निक्का राम की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। चालक जगदीश चंद घायल हो गए। मौके पर पहुंचे लोगों ने उन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तकलेच पहुंचाया, जहां उपचार दिया गया। उपचार के बाद उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

मृतक निक्का राम गांव थेडा, डाकघर तकलेच, तहसील रामपुर के निवासी थे। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए महात्मा गांधी चिकित्सा सेवा परिसर खनेरी पहुंचाया। शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है। हादसे की आगामी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस ने घटना के सभी पहलुओं की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

 

विज्ञापन

रामपुर से लापता लड़की को तांदी में मिली
 रामपुर शहर से लापता हुई एक लड़की को पुलिस ने तलाश कुल्लू जिले के तांदी से ढूंढ निकाला है। पुलिस ने लड़की को उसके माता-पिता के सुपुर्द कर दिया है। पुलिस मामले में आगामी कार्रवाई अमल में ला रही है। पुलिस थाना रामपुर से मिली जानकारी के मुताबिक लड़की के परिजनों ने 26 अगस्त को पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवाई थी कि उनकी बेटी लापता हो गई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर रामपुर थाना में भारतीय न्याय संहिता की धारा 332(सी), 115(2), 324(4) और 137(2) के तहत मामला दर्ज किया। सूचना मिलते ही पुलिस ने उसकी तलाश के लिए लगातार प्रयास किए गए। पुलिस टीम के अथक प्रयासों से लापता हुई लड़की को पुलिस टीम ने तांदी, तहसील आनी, जिला कुल्लू से सुरक्षित बरामद किया। जांच में सामने आया कि लड़की घर से किसी को बिना बताए कहीं चली गई थी। पुलिस ने बरामद की लड़की को आवश्यक औपचारिकताओं के बाद सुरक्षित रूप से उसके माता-पिता के सुपुर्द कर दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें