रामपुर बुशहर। स्वर्णिम हिमाचल जिला शिमला इकाई का जिम्मा निशा भंडारी को सौंपा गया है। स्वर्णिम हिमाचल जन जागरण समिति हिमाचल प्रदेश ने जिला इकाई शिमला में स्वर्णिम हिमाचल के लक्ष्य एवं उद्देश्यों की प्राप्ति को लेकर कार्यकारिणी का गठन किया है।
प्रदेश टीम ने आगामी तीन वर्षों के लिए कार्यकारिणी का गठन किया। इसमें कुलदीप सिंह को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, उपाध्यक्ष विकेश कुमार, संगठन मंत्री प्रकाश बंसल, महासचिव ओम प्रकाश शोपटा, सचिव ओमप्रकाश जिंटा, मुख्य सलाहकार जगदीश ठाकुर, कानूनी सलाहकार दीपिका कमालटा, वरिष्ठ प्रचारक नंदी सिसोदिया, प्रचारक पिंकू दरागटा, कोषाध्यक्ष काकू समालटा, कार्यकारिणी सदस्य संजीव नेगी, मदन लाल को चुना गया है।
अध्यक्ष निशा भंडारी ने स्वर्णिम हिमाचल के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. कुलदीप मेहता सहित प्रदेश की पूरी टीम का दायित्व सौंपने पर आभार जताया है। विश्वास दिलाया है कि दिए गए दायित्व पर निष्ठावान एवं ईमानदारी से कार्य किए जाएंगे। संवाद