फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: 18 से 42 सीटर बसों की खरीद पर मिलेगा 30 प्रतिशत अनुदान

विज्ञापन
विज्ञापन
राजीव गांधी स्वरोजगार स्टार्टअप योजना का उद्देश्य टैक्सी चालकों को आत्मनिर्भर बनाना : नरेश
विज्ञापन

डीजल, पेट्रोल टैक्सी को ई-टैक्सी में बदलने पर मिलेगी 40 प्रतिशत सब्सिडी
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। प्रदेश सरकार की ओर से ग्रामीण और दूरदराज क्षेत्रों में सार्वजनिक परिवहन सेवाओं को सुदृढ़ करने और स्वरोजगार प्रदान करने के लिए अनुदान दिया जा रहा है। राजीव गांधी स्वरोजगार स्टार्टअप योजना के तहत डीजल, पेट्रोल टैक्सी और स्टेज कैरिज के लिए चलाई जा रही योजनाओं का लोग लाभ उठा सकते हैं। रामपुर आरटीओ कार्यालय में शुक्रवार को बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता आरटीओ नरेश वर्मा ने की। उन्होंने कहा कि बैठक का मुख्य उद्देश्य चालकों को योजनाओं के बारे जानकारी देना है। स्टार्टअप योजना स्टेज -3 के अंतर्गत प्रदेश में स्टेज कैरिज सेवाओं के लिए 18 से 42 सीट क्षमता वाली बसों की खरीद के लिए सब्सिडी योजना चलाई गई है। अधिसूचित चिह्नित मार्गों पर स्टेज कैरिज सेवाओं के लिए 18 से 42 सीट क्षमता वाली बसों की खरीद पर चयनित लाभार्थियों को 30 प्रतिशत सब्सिडी दी जाएगी। उन्होंने कहा कि आवेदनकर्ता अधिसूचित चिह्नित स्टेज कैरिज मार्गों के लिए आठ फरवरी तक परिवहन विभाग और हिमाचल प्रदेश की वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। राजीव गांधी स्वरोजगार स्टार्टअप योजना स्टेज-4 के तहत डीजल, पेट्रोल टैक्सी को ई-टैक्सी में बदलने पर 40 प्रतिशत तक सब्सिडी का लाभ मिलेगा, जिसके लिए शर्तें लागू की गई हैं। उन्होंने कहा कि वाहन प्रदेश में व्यावसायिक टैक्सी के रूप में पंजीकृत एवं सक्रिय होना चाहिए। डीजल और पेट्रोल टैक्सी का पंजीकरण कम से कम पांच वर्ष पुराना होना अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि हिमाचल का स्थायी निवासी होना चाहिए। उन्होंने सभी से योजना का लाभ उठाने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि इन योजनाओं का उद्देश्य टैक्सी चालकों को आत्मनिर्भर बनाना, वायु प्रदूषण में कमी लाना, स्वच्छ और हरित ऊर्जा को बढ़ावा देना है। योजना का लाभ उठाने, विस्तृत नियमों और शर्तों की जानकारी के लिए क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन

बॉक्स
सड़क सुरक्षा पर बनाएं टेली फिल्म, जीते नकद पुरस्कार
सड़क सुरक्षा को लेकर व्यापक स्तर पर जागरूकता फैलाने के लिए परिवहन विभाग की ओर से विभिन्न कार्यक्रम करवाए जा रहे हैं। अब विभाग ने सड़क सुरक्षा को लेकर टेली फिल्म बनाने पर पुरस्कृत करने का एलान किया है। इच्छुक प्रतिभागी सड़क सुरक्षा पर आधारित टेली फिल्म बना सकते हैं, जिसमें सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूकता और सामाजिक सहभागिता का प्रदर्शन करना होगा। प्रतिभागी को अधिकतम पांच मिनट की टैली फिल्म बनानी होगी। प्रतिभागी 15 फरवरी तक अपनी टेली फिल्म परिवहन विभाग को भेज सकते हैं। 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के व्यक्ति प्रतियोगिता में भाग ले सकते हैं। टेली फिल्म की थीम सड़क सुरक्षा रहेगी। विजेता प्रतिभागियों को नकद पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। प्रथम पुरस्कार 25 हजार रुपये है। क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी नरेश वर्मा ने कहा कि प्रतिभागी परिवहन विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर https://himachal.nic.in/transport पर भी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें