कुमारसैन (रामपुर बुशहर)। दरबार मैदान कुमारसैन में 8 फरवरी को साई इटरनल फाउंडेशन की ओर से निशुल्क बहु विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर लगाया जाएगा। सुबह 9:15 से शाम 4:00 बजे तक शिविर लगेगा। संस्था के पदाधिकारी ने कहा कि शिविर के दौरान सर्जरी, मेडिसिन, ऑर्थोपेडिक्स, स्त्री रोग, बाल रोग और ईएनटी से संबंधित सेवाएं अनुभवी चिकित्सकों की ओर से उपलब्ध कराई जाएंगी। वहीं आईआरडीपी के पात्र लाभार्थियों के लिए कंबल वितरण का आयोजन भी प्रस्तावित है। सभी पात्र व्यक्तियों से आग्रह किया है कि प्रमाण पत्र साथ लेकर आएं। फाउंडेशन समय-समय पर प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में सेवाएं देती रहती है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में शिविर में पहुंचकर स्वास्थ्य लाभ उठाएं।