फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के कनिष्ठ वर्ग में कराणा और वरिष्ठ वर्ग में आनी स्कूल का दबदबा

विज्ञापन
पीएम श्री विद्यालय आनी में उप मंडल स्तरीय बाल विज्ञान सम्मेलन में विजेता छात्र और छात्राएं मुख्
विज्ञापन
उपमंडल स्तरीय बाल विज्ञान सम्मेलन में वैज्ञानिकों ने प्रतिभा का किया प्रदर्शन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
आनी (कुल्लू)। पीएमश्री राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला आनी में उपमंडल स्तरीय बाल विज्ञान सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें आनी खंड के सरकारी और निजी स्कूलों के 160 से अधिक बाल वैज्ञानिकों ने प्रतिभा का प्रदर्शन किया। उच्चतर शिक्षा जिला कुल्लू के उपनिदेशक अमर चंद बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे। राज्य शिक्षक पुरस्कार विजेता प्रवक्ता कुंदन शर्मा विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का आरंभ दीप प्रज्वलन से हुआ। स्कूल प्रभारी श्यामानंद, खंड बाल विज्ञान सम्मेलन प्रभारी धर्मेंद्र वर्मा और सह प्रभारी सतीश कुमार ने मुख्य अतिथियों को सम्मानित किया। प्रश्नोतरी प्रतियोगिता में कनिष्ठ वर्ग में 28, वरिष्ठ वर्ग में 22 और वरिष्ठ माध्यमिक वर्ग में 4 पाठशालाओं ने भाग लिया। कनिष्ठ वर्ग में कराणा ने प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं, एचएमएस आनी ने द्वितीय और एलपीएस आनी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रश्नोत्तरी वरिष्ठ वर्ग में आनी ने प्रथम, एलपीएस चवाई ने दूसरा और एसवीएम आनी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रश्नोत्तरी वरिष्ठ माध्यमिक वर्ग में पीएमश्री आनी ने प्रथम, दलाश ने द्वितीय और एचएमएस आनी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। मैथ ओलंपियाड में कनिष्ठ वर्ग में 17, वरिष्ठ वर्ग में 16 और वरिष्ठ माध्यमिक वर्ग में 6 पाठशालाओं ने भाग लिया। इसमें कनिष्ठ वर्ग में एचएमएस आनी ने प्रथम, पीएमश्री आनी ने द्वितीय और एसवीएम आनी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वरिष्ठ वर्ग में पीएमश्री आनी ने प्रथम, कन्या विद्यालय आनी ने द्वितीय और एलपीएस चवाई ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वरिष्ठ माध्यमिक वर्ग में पीएमश्री आनी ने प्रथम, एचएमएस आनी ने द्वितीय और दलाश ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

मॉडल प्रदर्शनी में गरहना प्रथम
नवाचारी मॉडल प्रदर्शनी में कनिष्ठ वर्ग में जीएमएस गरहना ने प्रथम, एचएमएस आनी ने द्वितीय और दलाश ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वरिष्ठ वर्ग में एचएमएस आनी के भव्यांश शर्मा ने प्रथम स्थान पाया। मुख्य अतिथि ने विद्यार्थियों से सकारात्मक प्रतियोगिता की भावना से आगे बढ़ने का संदेश दिया। सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं। प्रवक्ता प्रवीण मेहता ने मंच संचालन किया। बाल विज्ञान जिला समन्वयक गायत्री ठाकुर ने जिला स्तर पर बाल विज्ञान सम्मेलन के विषय में जानकारी दी। शिक्षक पंकज ठाकुर ने सफल आयोजन के लिए सभी का आभार जताया। इस मौके पर विद्यालय प्रबंधन समिति अध्यक्ष रमेश कुमार, बाल कृष्ण कटोच, शांति स्वरूप भारती, रंजीत सिंह, कुशल ठाकुर, विपना नेगी सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें