जंगी में अंडर-14 छात्रा खेलकूद प्रतियोगिता में बैडमिंटन, बॉक्सिंग में दिखा दमखम
संवाद न्यूज एजेंसी
रिकांगपिओ (किन्नौर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय (जीएसएसएस) जंगी में चार दिवसीय जिला स्तरीय अंडर-14 छात्रा वर्ग की खेलकूद प्रतियोगिता के तीसरे दिन बैडमिंटन, शतरंज और खो-खो के रोमांचक मुकाबले हुए। प्रारंभिक शिक्षा विभाग के एडीपीईओ वीर भगत और उच्च शिक्षा विभाग के एडीपीईओ पवन लोकटस विशेष रूप से उपस्थित रहे।
बैडमिंटन के सेमीफाइनल मुकाबले काफी रोमांचक रहे। सेमीफाइनल में राजकीय उच्च पाठशाला बरी ने थेमगारंग स्कूल को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। दूसरे सेमीफाइनल में सांगला स्कूल ने पांगी पर जीत दर्ज की। तीसरे स्थान के लिए हुए मुकाबले में थेमगारंग स्कूल ने पांगी को मात दी। वॉलीबाल प्रतियोगिता में कोठी स्कूल और थेमगारंग ने फाइनल में अपनी जगह बनाई। बॉक्सिंग प्रतियोगिता में छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। 32 से 34 किलो वर्ग में छोलतू स्कूल के प्रकरणिक और निचार स्कूल की एंजेल सेमीफाइनल में पहुंची। 34 से 36 किलो वर्ग में छोलतू की सताक्षी और जेवीएम स्कूल छोलतू की वंशिका ने फाइनल में प्रवेश किया।