ऑनलाइन माध्यम से आनी स्कूल ककै विद्यार्थियों में कराई प्रतियोगिताएं
संवाद न्यूज एजेंसी
आनी (कुल्लू)। निर्वाचन साक्षरता क्लब की ओर से पीएम श्री राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला आनी के सौजन्य से राष्ट्रीय मतदाता दिवस के उपलक्ष्य पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। मतदान जागरूकता विषय पर ऑनलाइन माध्यम से विद्यार्थियों में भाषण, चित्रकला और नारा लेखन प्रतियोगिताएं कराई गईं।
भाषण प्रतियोगिता में खुशबू ठाकुर ने पहला, अंशिता ने द्वितीय और मनीष ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। चित्रकला प्रतियोगिता में नेहा खाची प्रथम, जानवी द्वितीय और प्रिजल शर्मा तृतीय रहीं। नेहा ने सर्वोत्तम नारा लिखा। निर्वाचन साक्षरता क्लब पाठशाला प्रभारी प्रवक्ता कुंदन शर्मा ने मतदान के महत्व पर प्रकाश डाला और विद्यार्थियों से अपील की कि अपने घर, गांव और समाज में 18 वर्ष की आयु प्राप्त करने पर लोगों को बीएलओ के माध्यम से नामांकन सूची में नाम दर्ज करने, चुनाव के समय सभी मतदाताओं को वोट डालने के लिए प्रेरित करें।
विद्यालय के वरिष्ठ प्रवक्ता डॉ. इंद्र ठाकुर ने लोकतंत्र में मतदान के महत्व पर प्रकाश डाला और स्टाफ सदस्यों को शपथ दिलाई। प्रधानाचार्य प्रभारी नरेश ठाकुर ने भी विद्यार्थियों को प्रेरित किया। इस अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना के अंतर्गत प्रतिभागी विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया।