फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: कुमारसैन में पूर्व सैनिकों ने समस्याओं पर किया मंथन

विज्ञापन
विज्ञापन
कुमारसैन (रामपुर बुशहर)। कुमारसैन में एसएसबी अतिरिक्त ट्रेनिंग सेंटर ने शनिवार को पूर्व सैनिकों की मासिक बैठक का आयोजन किया। बैठक की अध्यक्षता इकाई के अध्यक्ष देवी चंद वर्मा ने की। शहीद दिवस के अवसर पर दो मिनट का मौन रखकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। बैठक में कल्याण बोर्ड से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की गई। प्रदेश उपाध्यक्ष नंदलाल नैरटु ने बताया कि आगामी सप्ताह में शाहपुर के विधायक कुलदीप सिंह पठानिया के साथ प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से मुलाकात करेगा। मुख्यमंत्री से पूर्व सैनिक कल्याण बोर्ड से संबंधित विषयों पर चर्चा की जाएगी। बैठक में पूर्व सैनिकों के हितों, कल्याण योजनाओं और संगठनात्मक गतिविधियों पर विचार-विमर्श किया गया। इस मौके में मीडिया प्रभारी धर्म प्रकाश शर्मा सहित अन्य पूर्व सैनिक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें