फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: स्लोगन लेखन में लक्षिका, चार्ट मेकिंग में युवान प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन
हिमालयन मॉडल स्कूल आनी में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
आनी (कुल्लू)। हिमालयन मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल आनी में स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ पर एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ हिमालयन एजुकेशन सोसायटी के चेयरमैन रफ्तार ठाकुर ने किया। विद्यार्थियों ने भाषण, स्लोगन लेखन, चार्ट प्रस्तुति और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताओं में भाग लिया। विद्यार्थियों ने व्हाट्सएप के माध्यम से प्रतियोगिता में भाग लिया। चार्ट मेकिंग प्रतियोगिता में युवान शर्मा प्रथम, अनामिका द्वितीय और नुकशिता तृतीय रहे। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में कल्पना चावला टीम (दिया, श्वेता, महक) प्रथम और किरण बेदी टीम (आयुषी, आस्था, यशिका) द्वितीय स्थान पर रही। कविता प्रतियोगिता में पुष्पिता शर्मा प्रथम, मन्नत सूद द्वितीय और जीविका तृतीय रही। भाषण प्रतियोगिता में नेहल और प्रियाल ने प्रथम स्थान, स्लोगन लेखन प्रतियोगिता में लक्षिका ठाकुर ने प्रथम, नव्या ने द्वितीय और साशा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

चिकित्सा अधिकारी आनी डॉ. शिवानी ने सभी को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बालिकाओं की शिक्षा और स्वास्थ्य समाज के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है।
विज्ञापन

इस मौके पर महिला स्वास्थ्य पर्यवेक्षक अंजू बाला, महिला स्वास्थ्य पर्यवेक्षक सुनीता देवी, महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता मीरा शर्मा, सीएचओ स्वीटी, सुषमा और संगीत उपस्थित रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें