फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: सरैन पंचायत में खुलेगी उचित मूल्य की दुकान

विज्ञापन
विज्ञापन
20 फरवरी तक ऑनलाइन कर सकते हैं आवेदन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नेरवा (रोहड़ू)। विकास खंड चौपाल की ग्राम पंचायत सरैन के वार्ड नंबर 7 में उचित मूल्य की दुकान खोली जाएगी। ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 20 फरवरी है। जिला नियंत्रक खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले नरेंद्र कुमार धीमान ने बताया कि इच्छुक व्यक्ति या संस्था उचित मूल्य की दुकान खोलने के लिए ऑनलाइन वांछित सूचना और अन्य दस्तावेज वेबसाइट पर अपलोड कर आवेदन कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त अन्य किसी भी माध्यम से आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
विज्ञापन


आवेदन करने के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता दसवीं है। आवेदनकर्ता की आयु 18 से 45 वर्ष के मध्य होनी चाहिए। आवेदन प्रपत्र के साथ दसवीं कक्षा का प्रमाण पत्र और अन्य उच्च शिक्षा प्रमाण पत्र यदि हो, वित्तीय स्थिति, भूतपूर्व सैनिक, दिव्यांगता, शिक्षित बेरोजगार होने की स्थिति में स्वयं या परिवार के किसी भी सदस्य के नियमित रोजगार में न होने संबंधी प्रमाण पत्र, दुकान की उपलब्धता एवं भंडारण क्षमता, एकल नारी, बीपीएल/एससी/ओबीसी/एसटी परिवार से संबंधित प्रमाण पत्र और यदि आवेदक उसी स्थान का है, जिसमें उचित मूल्य की दुकान खोली जानी प्रस्तावित है, तो इस संबंध में पंचायत की ओर से जारी प्रमाण पत्र की प्राधिकृत अधिकारी से सत्यापित प्रतियां, स्वयं या परिवार के किसी भी सदस्य के विधायक, सांसद और स्थानीय निकायों में किसी भी पद पर चुने हुए न होने संबंधी शपथ पत्र अपलोड करना अनिवार्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें