फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: विद्यार्थियों ने एंटी रैगिंग और एंटी ड्रग की ली शपथ

विज्ञापन
सरस्वतीनगर कॉलेज में विद्यार्थियों ने ली एंटी रैगिंग और एंटी ड्रग शपथ। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रोहड़ू। राजकीय महाविद्यालय लाल बहादुर शास्त्री सरस्वती नगर में सोमवार को एंटी रैगिंग एवं एंटी ड्रग शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। महाविद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने रैगिंग और नशे के खिलाफ जागरूक रहने तथा इन सामाजिक बुराइयों के उन्मूलन में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय की एंटी रैगिंग सेल और एंटी ड्रग सेल के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। इसकी अध्यक्षता प्राचार्या डॉ. पूनम मेहता ने की। उन्होंने विद्यार्थियों को रैगिंग से दूर रहने और नशामुक्त जीवन अपनाने की शपथ दिलाई। साथ ही महाविद्यालय परिसर में अनुशासन, सौहार्द और पारस्परिक सम्मान का वातावरण बनाए रखने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर एंटी रैगिंग सेल की संयोजिका डॉ. योगिता बंदटा और एंटी ड्रग सेल की संयोजिका डॉ. सुमित्रा चौहान ने विद्यार्थियों को रैगिंग और नशे के दुष्प्रभावों की जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों से सुरक्षित, स्वस्थ और सकारात्मक शैक्षणिक वातावरण के निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें