फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागवानी को अपनाकर युवा अपनी आर्थिकी करें सुदृढ़ : उपायुक्त

विज्ञापन
छोटा कंबा और बड़ा कंबा म्में उपायुक्त लोगों की समस्याएं सुनते हुए - फोटो : RAMPUR-HP
विज्ञापन
भावानगर (किन्नौर)। उपायुक्त हेमराज बैरवा ने शुक्रवार को निचार उपमंडल की दूरदराज पंचायत छोटा कंबा और बड़ा कंबा का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने लोगों की समस्याओं और शिकायतों को सुना।
विज्ञापन

उन्होंने युवाओं से आग्रह किया कि वे परंपरागत कृषि के साथ-साथ नकदी फसलें भी उगाएं। बागवानी को अपनाकर अपनी आर्थिकी सुदृढ़ करें। उन्होंने कहा कि युवाओं को सेब और अन्य फलों की ऐसी किस्में उगानी चाहिए, जिनकी बाजार में अधिक मांग हो।
उन्होंने कहा कि इन पंचायतों में आने वाले दिनों में बागवानी और कृषि विज्ञान केंद्र रिकांगपिओ की सहायता से बागवानी शिविर लागाया जाएगा, ताकि क्षेत्र के युवा बागवानों को बागवानी क्षेत्र में नई तकनीकों और क्षेत्र के लिए उपयुक्त सेब और अन्य फलों की नई किस्मों के बारे में जानकारी मिल सके। उपायुक्त ने पंचायतीराज संस्थाओं के नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों से भी आग्रह किया कि वे अपनी-अपनी पंचायतों के समग्र विकास के लिए योजनाएं तैयार करें, ताकि पंचायत वासियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो सकें।
विज्ञापन

उपायुक्त ने पंचायतीराज के प्रतिनिधियों से विकास कार्यों में गुणवत्ता बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश और केंद्र सरकार की ओर से लोगों के कल्याण के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाएं और कार्यक्रम आरंभ किए गए हैं, जिनके बारे में लोगों को जागरूक करवाएं, ताकि अधिक से अधिक लोग इन योजनाओं का लाभ उठा सकें। छोटा कंबा पंचायत प्रधान स्नेह लता और बड़ा कंबा की प्रधान मोनिका नेगी ने क्षेत्र की समस्याओं के बारे में उपायुक्त को अवगत करवाया, जिस पर उपायुक्त ने कहा कि छोटा कंबा और बड़ा कंबा के लिए बनी सड़क को शीघ्र पक्का करने के लिए विभाग को निर्देश दिए जाएंगे। उन्होंने सिंचाई विभाग को भी निर्देश दिए कि छोटा कंबा और घरशू गांव के लिए पेयजल और सिंचाई योजना की संभावनाएं तलाशें। इस दौरान स्थानीय लोगों ने भी उपायुक्त को अपनी-अपनी समस्याओं से अवगत करवाया। इस मौके पर एसडीएम मनमोहन सिंह, बीडीओ प्यारे लाल, तहसीलदार सरिता नेगी और बीडीसी सदस्य छोटा कंबा सुजाता देवी सहित कई अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें