फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: रोहड़ू के वार्डों में स्ट्रीट लाइटें बंद, रात को लोग हो रहे परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहड़ू के अधिकांश वार्डों में एक महीने से स्ट्रीट लाइटें बंद, लोगों को आवाजाही में परेशानी
विज्ञापन

. अंधेरे रास्तों पर आवारा कुत्तों का खतरा, नगर परिषद की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू।
नगर परिषद रोहड़ू के अधिकांश वार्डों में एक महीने से स्ट्रीट लाइटें खराब पड़ी हैं। रात को मोहल्लों और संपर्क रास्तों में लोगों को परेशानी होती है। लंबे समय से लाइटें बंद होने के बावजूद मरम्मत न होने से स्थानीय लोगों में नाराजगी है। स्ट्रीट लाइटें बंद रहने से रात को लोगों को आवाजाही में परेशानी हो रही है। खासकर, बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों को अधिक दिक्कतें पेश आ रही हैं। वहीं, रात को कुत्तों का खतरा भी बना रहता है। आपात स्थिति में अस्पताल या बस पकड़ने के लिए आने-जाने वाले लोगों को दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं। नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष सुखदेव चौहान ने कहा कि स्ट्रीट लाइटें शहरवासियों के लिए जरूरी सार्वजनिक सुविधा है। इनके खराब होने के बाद लंबे समय तक मरम्मत न होना चिंता का विषय है। स्थानीय निवासी प्रेम ठाकुर, सतीश शर्मा और वीरेंद्र ने कहा कि कई बार वार्ड सदस्यों के समक्ष बंद पड़ी लाइटों को ठीक करवाने की मांग उठाई जा चुकी है। उन्होंने नगर परिषद से सभी वार्डों में निरीक्षण करवाकर जल्द लाइटें दुरुस्त करने की मांग की है।
विज्ञापन

समस्या को लेकर कर्मचारियों को बैठक में आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। सभी वार्डों की खराब पड़ी स्ट्रीट लाइटों को जल्द ठीक करवाने के लिए कहा गया है। सभी वार्डों में लाइटें दुरुस्त करवाई जाएंगी। - जितेंद्र चौहान, उपाध्यक्ष, नगर परिषद रोहड़ू
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें