फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: प्रदेश टॉपर नमिता सम्मानित, नए विद्यार्थियों को सफलता के दिए मंत्र

विज्ञापन
पीजी कॉलेज रामपुर में नए विद्यार्थियों के लिए आयोजित कार्यक्रम में मौजूद शिक्षक। स्रोत : कॉलेज
विज्ञापन
राजकीय महाविद्यालय रामपुर में इंडक्शन एवं ओरिएंटेशन कार्यक्रम
विज्ञापन

प्राचार्य ने अनुशासन और व्यक्तित्व विकास पर दिया जोर
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। राजकीय महाविद्यालय रामपुर में शुक्रवार को नवप्रवेशी विद्यार्थियों के लिए स्टूडेंट्स इंडक्शन कार्यक्रम एवं राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी)-2020 पर ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों का महाविद्यालय में स्वागत करने के साथ उन्हें नई शैक्षणिक व्यवस्था, विषय चयन, क्रेडिट प्रणाली, बहुविषयक शिक्षा, कौशल-आधारित पाठ्यक्रमों तथा विश्वविद्यालय की नवीन मूल्यांकन प्रणाली से अवगत कराना था।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. पंकज बसोतिया ने की। उन्होंने नवप्रवेशी विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए कहा कि महाविद्यालय केवल उच्च शिक्षा प्राप्त करने का केंद्र नहीं, बल्कि व्यक्तित्व निर्माण, नेतृत्व क्षमता, नैतिक मूल्यों और सामाजिक उत्तरदायित्व के विकास का सशक्त मंच भी है। उन्होंने विद्यार्थियों से नियमित अध्ययन, अनुशासन और समय प्रबंधन अपनाने, अपनी रुचि एवं क्षमता के अनुरूप विषयों का चयन करने तथा एनसीसी, एनएसएस, रोवर्स एंड रेंजर्स, रेड रिबन क्लब, इको क्लब, खेलकूद, सांस्कृतिक एवं अन्य सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय की बीए अंतिम वर्ष वार्षिक परीक्षा-2026 में 95.59 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रदेशभर में प्रथम स्थान हासिल करने वाली महाविद्यालय की मेधावी छात्रा नमिता को सम्मानित किया गया। प्राचार्य डॉ. पंकज बसोतिया ने उन्हें स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित करते हुए कहा कि उनकी उपलब्धि महाविद्यालय के लिए गौरव का विषय है और अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत है।
विज्ञापन

नमिता ने सफलता का श्रेय माता-पिता, गुरुजनों और महाविद्यालय के सकारात्मक शैक्षणिक वातावरण को दिया। उन्होंने नवप्रवेशी विद्यार्थियों को नियमित अध्ययन, समय प्रबंधन, आत्मविश्वास और निरंतर प्रयास के साथ अपने लक्ष्य की ओर बढ़ने का संदेश दिया। इस अवसर पर डॉ. विद्या बंधु नेगी, डॉ. शिवाली ठाकुर, डॉ. गोपी चंद नेगी सहित महाविद्यालय के अन्य प्राध्यापक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें