फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: नम्होंग स्कूल की दो छात्राओं का सुपर-100 छात्रवृत्ति में चयन

विज्ञापन
आनी के नम्होंग स्कूल की छात्राएं सुपर-100 छात्रवृत्ति योजना में चयनित होने के बाद प्रधानाचार्य
विज्ञापन
आनी (कुल्लू)। वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नम्होंग की दो मेधावी छात्राओं का क्रैक अकादमी की सुपर-100 छात्रवृत्ति योजना में चयन हुआ है। इस उपलब्धि से विद्यालय, अभिभावकों और क्षेत्रवासियों में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन

चयनित छात्राओं में वादिका गर्ग, पुत्री राजकुमार और पलक सुमन पुत्री नरेश कुमार एवं सुदर्शना शामिल हैं। दोनों छात्राओं ने अपनी प्रतिभा, कठिन परिश्रम और लगन के दम पर यह सफलता हासिल की है। प्रधानाचार्य रविंद्र कुमार ने कहा कि यह सफलता उनकी मेहनत, शिक्षकों के समर्पित मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि उनकी दूसरे विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें