फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: गटका डालना शुरू, जाजर-दलाश सड़क काे नहीं किया चौड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
15 करोड़ रुपये से सड़क का किया जा रहा कायाकल्प, डीपीआर के अनुसार सड़क का चौड़ीकरण भी किया जाना है
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
दलाश (कुल्लू)। लोक निर्माण विभाग की ओर से जाजर-दलाश सड़क का 15 करोड़ रुपये की लागत से कायाकल्प किया जा रहा है। सड़क पर गटका डालने का काम शुरू हो गया है, लेकिन इसे चौड़ा नहीं किया गया है। इससे ग्रामीणों में रोष है। ग्रामीणों का कहना है कि डीपीआर के अनुसार सड़क को चौड़ा भी किया जाना है, लेकिन विभाग ने इस कार्य काे नहीं किया। इस सड़क के संकरी होने से कई हादसे हो चुके हैं। उधर, लोक निर्माण विभाग का कहना है कि वन विभाग ने कुछ आपत्तियां लगाई हैं। इस कारण सड़क को चौड़ा करने का कार्य बंद करना पड़ा। जाजर-दलाश सड़क के 15 किलोमीटर लंबे हिस्से के कायाकल्प के लिए प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना-4 के तहत बजट मंजूर हुआ है। इसके तहत सड़क को चौड़ा करने के अलावा डंगों के निर्माण, कलवर्ट और जल निकासी की व्यवस्था की जानी हैं। विभाग के ठेकेदार ने शुरू में कुछ जगहों पर सड़क को चौड़ा करने के लिए खोदाई की, लेकिन बाद में कार्य बंद कर दिया, जबकि अन्य काम जारी रहे।
सड़क पर कटिंग नहीं की तो काम करवाएंगे बंद
ग्रामीण इंद्र चंद्र, ओम प्रकाश, सुरेश, देवराज, कुलदीप, सुभाष और कैलाश सहित अन्य लोगों का कहना है कि सड़क पर इन दिनों गटके बिछाने का काम ठेकेदार ने शुरू कर दिया है। सड़क पर अधिकतर जगह पहाड़ी की कटिंग नहीं की गई है, जिससे सड़क चौड़ी होनी थी। ग्रामीणों ने लोक निर्माण विभाग को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि सड़क पर कटिंग नहीं की गई, तो काम बंद करवाया जाएगा। मुख्यमंत्री को भी इस बारे में सूचित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वन विभाग के आपत्ति से रोका काम
लोक निर्माण विभाग दलाश के कनिष्ठ अभियंता लाल सिंह ने बताया कि वन विभाग की आपत्ति के कारण फिलहाल सड़क पर कटिंग नहीं हो पा रही है। जल्द इसका निपटारा करने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें