अधीक्षक डाकघर रामपुर सुधीर वर्मा सर्वप्रथम आजाद हिंद फौज के स्व. कैप्टन जयराम सिंह की पत्नी पार्?
- फोटो : RAMPUR-HP
रामपुर बुशहर। आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर भारत सरकार आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में भारतीय डाक विभाग और रामपुर डाक मंडल भी स्वतंत्रता संग्राम के अनसुने नायकों को सम्मानित किया जा रहा है।
इसी कड़ी में अधीक्षक डाकघर रामपुर सुधीर वर्मा ने सर्वप्रथम आजाद हिंद फौज के कैप्टन जयराम सिंह की पत्नी पार्वती देवी को थानाधार में स्व. कैप्टन जयराम की फोटोयुक्त माई स्टांप भेंटकर सम्मानित किया गया। इस उपलक्ष्य पर अधीक्षक डाकघर रामपुर सुधीर वर्मा ने स्व. कैप्टन जयराम के स्वतंत्रता संग्राम में दिए महत्वपूर्ण योगदान और बलिदान को याद किया।
डाक विभाग की यह पहल उन स्वतंत्रता सेनानियों को पहचान दिलाने के लिए शुरू की है, जिन्हें स्वतंत्रता के पश्चात उपयुक्त सम्मान और ख्याति प्राप्त नहीं हुई है। इस मौके पर मीनाक्षी सहित कई अन्य मौजूद रहे।