रामपुर बुशहर। राष्ट्रीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता को लेकर बुशहर बॉक्सिंग क्लब रामपुर ने रविवार को विश्राम गृह में बैठक का आयोजन किया। बैठक की अध्यक्षता बुशहर बॉक्सिंग क्लब रामपुर के अध्यक्ष तिलक राज शर्मा ने की। बैठक में 23 से 26 फरवरी तक रामपुर में आयोजित होने वाली प्रतियोगिता के सफल आयोजन करने के लिया चर्चा की।
बैठक में बॉक्सिंग प्रतियोगिता के लिए 12 कमेटी का गठन किया गया। इसमें अनुशासन कमेटी, रिस्पेशन कमेटी, स्टेज कमेटी, निमंत्रण कमेटी, मेस कमेटी और परिवहन कमेटी सहित अन्य कमेटी का गठन किया गया। बैठक में टीमों के ठहराने और खानेपीने की व्यवस्था को को लेकर भी विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में महासचिव संतोष शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता में सेना, रेलवे, पंजाब, हरियाणा और मध्यप्रदेश सहित अन्य राज्यों कीटीमें शामिल होंगे। प्रतियोगिता में 70 अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी भाग लेंगे।
इस मौके पर महासचिव संतोष शर्मा, उपाध्यक्ष सुंदर कपूर, कोषाध्यक्ष गिरीश गौतम, मीडिया सचिव विनोज नेगी, संयुक्त सचिव मुकेश मेहता, रविंद्र नेगी, दिग्विजय नेगी, ध्रुव शर्मा, रिपू दमान सिंह और चेतन शर्मा सहित अन्य मौजूद रहे।