फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: नशे को लेकर रेड जोन में शामिल ननखड़ी की आठ पंचायतों में 25 को समिति की बैठकें

विज्ञापन
विज्ञापन
राजपत्रित अधिकारियों की अध्यक्षता में होंगी बैठकें, ग्रामीणों और युवाओं को बताएंगे नशे के दुष्प्रभाव
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। विकास खंड ननखड़ी की नशे को लेकर रेड जोन में शामिल आठ पंचायतों में 25 अक्तूबर को नशा निवारण समितियों की विशेष बैठकें होंगी। रेड जोन में शामिल इन पंचायतों में समिति की बैठकों की अध्यक्षता राजपत्रित अधिकारी करेंगे। इस दौरान ग्रामीणों और युवाओं को नशे के दुष्प्रभाव के प्रति जागरूक किया जाएगा। साथ ही नशे की समस्या से निपटने के लिए स्थानीय स्तर के प्रयासों पर जोर दिया जाएगा। इन बैठकों के लिए उपायुक्त शिमला ने 16 सितंबर को निर्देश जारी किए थे। नशा निवारण अभियान के दूसरे चरण के तहत रेड जोन में चिह्नित पंचायतों में विशेष बैठकें आयोजित करना और राजपत्रित अधिकारियों का संबंधित क्षेत्रों का दौरा सुनिश्चित करना अनिवार्य किया गया है। इसी के तहत विकास खंड ननखड़ी कार्यालय ने संबंधित अधिकारियों और पंचायत प्रतिनिधियों को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश जारी किए हैं। रामपुर के एसडीएम हर्ष अमरेंद्र सिंह ने बताया कि अभियान का उद्देश्य नशे की समस्या से प्रभावित क्षेत्रों में प्रशासन, पुलिस, पंचायत प्रतिनिधियों और विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना है। पंचायत स्तर पर नशा निवारण समितियों को सक्रिय कर इस समस्या की रोकथाम के लिए सामूहिक प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि नशे के खिलाफ जागरूकता बढ़ाने और युवाओं को इसके दुष्प्रभावों से बचाने के लिए प्रशासन की ओर से आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। बैठकों में एसडीएम, तहसीलदार, खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी भाग लेंगे। अधिकारी ग्रामीणों और युवाओं को नशे के शारीरिक, मानसिक और सामाजिक दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी देंगे। साथ ही नशे से दूर रहने, युवाओं को सकारात्मक गतिविधियों से जोड़ने और पंचायत स्तर पर जागरूकता अभियान को मजबूत बनाने पर चर्चा की जाएगी। इन बैठकों के माध्यम से स्थानीय लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने और नशे की रोकथाम के लिए सामूहिक जिम्मेदारी विकसित करने पर भी बल दिया जाएगा। इस संबंध में ननखड़ी पुलिस थाना प्रभारी को भी पत्र की प्रतिलिपि भेजकर आवश्यक सूचना एवं आगामी कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। संबंधित पंचायतों के नशा निवारण समिति अध्यक्षों, पंचायत प्रधानों और पंचायत सचिवों को बैठकों के आयोजन की सूचना भेज दी गई है।
विज्ञापन

इन आठ पंचायतों में होंगी बैठकें
विकास खंड ननखड़ी की जाहू, खुत्री, पनोली, थैली, चकटी, देलठ, करांगला, कुंगल-बल्टी, खमाड़ी और अड्डू पंचायतों के नाम सूची में शामिल बताए गए हैं। प्रशासन की ओर से इन पंचायतों में निर्धारित तिथि पर बैठकें आयोजित करने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें