फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: सोशल मीडिया पर प्रचारित होगा राज्य स्तरीय किन्नौर महोत्सव

विज्ञापन
रिकांगपिओ में सोशल मीडिया इनफ्लूएंसर के साथ बैठक करती उपायुक्त किन्नौर। स्रोत : डीपीआरओ
विज्ञापन
उपायुक्त सोनाक्षी सिंह तोमर ने इन्फ्लुएंसर्स के साथ बैठक कर तैयार की प्रचार रणनीति
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रिकांगपिओ (किन्नौर)। राज्य स्तरीय किन्नौर महोत्सव-2026 सोशल मीडिया पर व्यापक स्तर पर प्रचारित होगा। इसे लेकर उपायुक्त एवं मेला समिति की अध्यक्ष सोनाक्षी सिंह तोमर की अध्यक्षता में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स और गैर सरकारी सदस्यों के साथ बैठक हुई। उपायुक्त कार्यालय के एनआईसी सम्मेलन कक्ष में हुई बैठक में 30 अक्तूबर से 2 नवंबर तक रिकांगपिओ में होने वाले महोत्सव की प्रचार रणनीति पर चर्चा की गई। बैठक में सोशल मीडिया के माध्यम से महोत्सव के सांस्कृतिक कार्यक्रमों, स्थानीय परंपराओं और प्रमुख आकर्षणों को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने पर जोर दिया गया। उपायुक्त ने इन्फ्लुएंसर्स से 17 से 29 अक्तूबर तक नियमित रूप से प्रचार सामग्री साझा करने का आग्रह किया गया। प्रत्येक इन्फ्लुएंसर से कम से कम चार सामग्री साझा करने की अपेक्षा की गई है, जिनमें दो रील, एक पोस्ट और एक स्टोरी शामिल होगी। साथ ही जिला प्रशासन के आधिकारिक सोशल मीडिया खातों को टैग करने और निर्धारित हैशटैग का उपयोग करने पर भी चर्चा हुई। उपायुक्त सोनाक्षी सिंह तोमर ने कहा कि सोशल मीडिया के प्रभावी उपयोग से किन्नौर की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और पर्यटन संभावनाओं को व्यापक पहचान दिलाई जा सकती है। उन्होंने प्रचार सामग्री में पारंपरिक वेशभूषा, लोकनृत्य, लोकसंगीत, हस्तशिल्प, स्थानीय व्यंजनों और विशिष्ट परंपराओं को प्रमुखता देने का आग्रह किया। बैठक में महोत्सव के प्रमुख कार्यक्रमों की रील, तस्वीरें, वीडियो और स्टोरी साझा करने के साथ स्थानीय कलाकारों, हस्तशिल्पियों और प्रतिभागियों के अनुभवों को भी सामने लाने पर चर्चा की गई। इसके अलावा साक्षात्कार, पर्दे के पीछे की गतिविधियों और प्रतिदिन के प्रमुख आकर्षणों को रचनात्मक तरीके से प्रस्तुत करने की रणनीति बनाई गई। उपायुक्त ने प्रचार सामग्री को तथ्यात्मक, प्रामाणिक और स्थानीय संस्कृति के प्रति सम्मानपूर्ण बनाए रखने तथा जिला प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन करने पर जोर दिया। उन्होंने सभी इन्फ्लुएंसर्स से महोत्सव के प्रचार में सक्रिय सहयोग देने का आह्वान किया। बैठक में सहायक आयुक्त-उपायुक्त एवं मेला समिति के सचिव विपन ठाकुर, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स सुख देव, शिवानी नेगी और प्रेरणा नेगी सहित गैर-सरकारी सदस्य विक्रम सिंह नेगी, हितेश नेगी, राकेश नेगी और रोहित नेगी उपस्थित रहे। मंजुला नालंदा और पनमा परका वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े। आधिकारिक सदस्य शबनम मेहता और पावन भी बैठक में मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें